Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह ने भारतीय एयरलाइंस की पहली महिला CEO बन रचा इतिहास

1685 0

नई दिल्ली। वर्तमान समय में देश की महिलाएं ​हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है। अब महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही हैं। देश में महिला और पुरुषों के लिए सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध हैं। आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं।

इसी का एक उच्छा उदाहरण हरप्रीत ए डी सिंह (Harpreet Singh) हैं। हरप्रीत ने भारत के विमानन क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। वे एलायंस एयर की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त हुई हैं।

कैप्टन निवेदिता भसीन लेंगी हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh)  की जगह

शुक्रवार को सरकार ने हरप्रीत ए डी सिंह (Harpreet Singh)  को एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर का सीईओ नियुक्त किया है। मौजूदा समय में सिंह एयर इंडिया की एक्सक्यूटिव डायरेक्टर (उड़ान सुरक्षा) हैं। अब कंपनी की नई एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कैप्टन निवेदिता भसीन होंगी, जो वरिष्ठ कमांडरों में से एक हैं और वर्तमान में ड्रीमलाइनर बोइंग 787 चलाती हैं।

त्योहार के मौके पर योगी सरकार ने सरकारी अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक

एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सिंह अगले आदेश तक एलायंस एयर के सीईओ का पद संभालेंगी। साथ ही कैप्टन निवेदिता भसीन के अनुभव के आधार पर उन्हें कई विभागों का प्रमुख बनाया गया है।

जानें कौन हैं हरप्रीत सिंह?

हरप्रीत सिंह देश की पहली महिला पायलट हैं। जो साल 1988 में एयर इंडिया द्वारा चयनित हुई थीं, लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से उड़ान नहीं भर सकीं। सिंह उड़ान सुरक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रही हैं। उन्होंने भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन का नेतृत्व किया है। एयर इंडिया ने साल 1980 के दशक की शुरुआत में महिला पायलटों को नियुक्त की थी। इसके साथ ही कंपनी ऐसा करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई थी।

सरकारी कंपनी ही रहेगी एलायंस एयर

मालूम हो कि एलायंस एयर फिलहाल सरकारी कंपनी ही रहेगी। एयर इंडिया के साथ इसे नहीं बेचा जाएगा। अगर कंपनी को कोई खरीदार मिलता है और उसका निजीकरण किया जाता है, तो एयर इंडिया की पुराने बोइंग 747 को एलायंस एयर में स्थानांतरित किया जाएगा, जिसके पास वर्तमान में टर्बोप्रॉप का एक बेड़ा है।

Related Post

Uttarakhand will have its own pavilion in Maha Kumbh

महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून: प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी…
SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहले दिन से ही

Posted by - September 22, 2025 0
डीएम के निर्देश पर देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि…
रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के निशाने पर हैं। रैना ने…