हरीश रावत से मुलाकात में कैप्टन ने उठाए ‘कुछ मुद्दे’, सोनिया गांधी का निर्णय मानने की बात दोहराई

659 0

सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि हरीश रावत के साथ सार्थक मुलाकात हुई। दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष का कोई भी निर्णय सभी को स्वीकार्य होगा। कुछ मुद्दों को उठाया जो उन्होंने (हरीश रावत) कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उठाएंगे। वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने भी कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगी, उसका सम्मान करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ की ये मुलाकात ऐसे समय में हुई जब क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू के कांग्रेस की राज्य इकाई का अगला अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हैं। यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली और इसके बाद सिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया। वहीं, जाखड़ ने सिद्धू को सक्षम व्यक्ति करार दिया। एक सहयोगी ने बताया कि सिद्धू पटियाला स्थित अपने आवास से निकले और क़रीब 65 किलोमीटर की यात्रा कर क़रीब 10 बजकर 45 मिनट पर जाखड़ के पंचकूला स्थित आवास पहुंचे।

सपा की पीड़ित महिला उम्मीदवार, गले लगाकर मिली प्रियंका गांधी

आपको बता दें कि शुक्रवार को सिद्धू ने नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में एआईसीसी के महासचिव और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को पार्टी में अहम पद दिए जाने की खबरों से अमरिंदर सिंह नाराज हैं और उन्होंने इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

Related Post

CM Dhami

मानव की कमी अपूरणीय है, पर हम परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं: सीएम धामी

Posted by - October 10, 2025 0
उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

दिल्ली दंगाः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बोले, ‘शहंशाह’ फिल्म के अमिताभ की तरह काम कर रही दिल्ली पुलिस

Posted by - June 24, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली दंगे को लेकर सख्त टिप्पणी की…
पीएम मोदी

पुलवामा पर वोट मांग पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, होगी कार्रवाई?

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक का…