harish rawat

राजनीतिक अस्थिरता पर हरदा का तंज, कुछ लोग दिल्ली में तो कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार

897 0

देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एकाएक गैरसैंण से देहरादून पहुंचे और बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया। संगठन और सरकार के कई बड़े नेता बैठक में शामिल रहे।

एक तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह (Harish Rawat) रावत के 18 मार्च को चार साल पूरे होने जा रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है, जिसको लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी बीजेपी पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में फिर राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाएं हैं। कुछ लोग दिल्ली में तो, कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार है।

गैरसैंण बजट सत्रः बजट प्रस्ताव पास, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ सदन

हरीश रावत (Harish Rawat)  ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि राज्य का अस्थिरता के आगोश में जाना तयशुदा नियति बन चुकी है. भाजपा के पास अपनी अक्षमता का एक ही जवाब है चेहरा बदलना। धन्य है भाजपा। भाजपा ने जन कल्यान का क्या फार्मूला निकाला है? उत्तराखंड राजैनितक अस्थिरता के लिए बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगा।

बता दें कि उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी गैरसैंण सत्र बीच में छोड़कर देहरादून पहुंचे और बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री समेत संगठन और सरकार के कई बड़े नेता शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक

इस कोर ग्रुप की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं।

Related Post

JP Nadda

लाईब्रेरी में अध्ययन करो, तुम्हारे कंधों पर भारत का भविष्य है: जेपी नड्डा

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्यालय जीता जागता पार्टी…
PM Modi

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात

Posted by - April 27, 2026 0
वाराणसी : शिव की नगरी काशी में मंगलवार (28 अप्रैल) को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
CM Dhami

अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश, सीएम धामी बोले-शिक्षिकाओं के हित में निर्णय

Posted by - September 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस…
Yogi

सीएम योगी की फटकार के बाद राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे में आयी तेजी

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की फटकार के बाद राजस्व के पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी दर्ज की गयी…