Chief Secretary Om Prakash

हरिद्वार कुंभ: अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे मुख्य सचिव ओम प्रकाश

1076 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश (Chief Secretary Om Prakash )तीन दिवसीय दौरे पर इन दिनों हरिद्वार में हैं। यहां वे हरिद्वार कुंभ के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस समय में हरिद्वार कुंभ को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर और कुंभ आईजी संजय गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश(Chief Secretary Om Prakash ) तीन दिवसीय दौरे पर इन दिनों हरिद्वार में हैं। यहां वे हरिद्वार कुंभ के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस समय में हरिद्वार कुंभ को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर और कुंभ आईजी संजय गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

कुंभ को लेकर CS की बैठक

इससे पहले मुख्य सचिव (Chief Secretary Om Prakash ) ने कुंभ क्षेत्र के निर्माण कार्यों और हरकी पैड़ी का निरीक्षण भी किया। हरकी पैड़ी पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की चेंजिंग रूम और महिला पोस्टिंग को भी बढ़ाया जाए। साथ ही कोविड-19 की रोकथाम को लेकर हरकी पैड़ी पर जो इंतजाम किए गए हैं उनको को भी बढ़ाया जाए।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश (Chief Secretary Om Prakash )ने कहा की जल्द ही कुंभ में पड़े अधूरे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल बैरागी कैंप क्षेत्र में ही काम पूरे नहीं हुए हैं। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। बैरागी कैंप के कार्यों को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड-19 के लिए 500 बेड का हॉस्पिटल बन चुका है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूधाधारी हॉस्पिटल को भी कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार के पत्र पर मुख्य सचिव (Chief Secretary Om Prakash )ने कहा कि केंद्र सरकार ने काफी सख्त निर्देश दिए हैं। कोरोना की गाइडलाइंस का कुंभ के दौरान पालन कराया जाए इसकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को दिव्य-भव्य और सुरक्षित बनाने का ही प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी कांग्रेस का किया शुभारंभ

Posted by - June 22, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को ग्राफ़िक एरा में आयोजित 15-16वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी…
cm dhami

गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए विकसित भारत-गारंटी…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल किया प्रतिभाग

Posted by - April 1, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को…
Gold Award

श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Posted by - March 28, 2026 0
नई दिल्ली में शनिवार को उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को स्कॉच ग्रुप द्वारा राज्य में श्रम…
CM Dhami expressed gratitude to PM Modi

PM ने उत्तराखंड को दिया ₹1200 करोड़ का राहत पैकेज, CM ने जताया आभार

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। देवभूमि उत्तराखंड हाल के वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुका है। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने…