Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के घर आई खुशियां, सरोगेसी के जरिए बनी मां

626 0

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) माँ बन चुकी हैं और इस बड़ी खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा भी किया है। प्रियंका चोपड़ा शादी के तीन साल बाद सेरोगेसी के जरिये माँ बनी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा-‘ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।’

सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी प्रियंका और निक को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को प्रियंका और निक के बच्चे की पहली झलक का भी इंतजार है। बच्चे के आने से प्रियंका और निक दोनों ही बहुत उत्साहित और खुश हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है।

Related Post

sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

Posted by - August 31, 2020 0
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर…
शूटिंग में फंसे सलमान

महेश्वर में शिवलिंग पर तखत लगाने के आरोप में फंसे सलमान खान, देनी पड़ी सफाई

Posted by - April 5, 2019 0
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में फिल्म ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर लगाए गए…