Haldwani Jail Employee

हल्द्वानी जेल कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जेल अधीक्षक को हटाने की मांग

1278 0

हल्द्वानी । जिला उप कारागार के जेल कर्मचारियों (Haldwani Prison Staff) ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनको हटाने की मांग की है। साथ ही जेल के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से महानिरीक्षक जेल को अपना सामूहिक इस्तीफा भेजा है।

बागेश्वर में पेड़ों को बचाने के लिए ‘चिपको आंदोलन’

उप कारागार के कर्मचारियों (Haldwani Prison Staff) और वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां जेल कर्मचारियों (Haldwani Prison Staff) ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, जेल के सभी कर्मचारियों  (Haldwani Prison Staff)  ने सामूहिक रूप से महानिरीक्षक जेल को अपना सामूहिक इस्तीफा भेजा है।

जेल कर्मचारियों(Haldwani Prison Staff) ने कहा है कि जब तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या को यहां से नहीं हटाया जाता, तब तक वह लोग काम नहीं करेंगे और कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

जेल कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

बता दें कि उप कारागार में तैनात जेल कर्मचारियों(Haldwani Prison Staff)  ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक हल्द्वानी मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनको हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि मनोज आर्या द्वारा जेल में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। साथ ही जेल में बंदी बड़े-बड़े अपराधियों से उनकी साठगांठ है।  जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर जमकर हंगामा करते हुए जेल अधीक्षक मनोज आर्या के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए तुरंत हटाने की मांग की है।

जेल कर्मचारियों के अनुसार-

जेल कर्मचारी(Haldwani Prison Staff) के अनुसार, मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों(Haldwani Prison Staff)  का उत्पीड़न करने और उनको साजिश के तहत फंसाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा मनोज आर्या ने जेल में भ्रष्टाचार कर भारी संपत्ति अर्जित कर ली है। जिनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। जेल कर्मचारियों (Haldwani Prison Staff) ने गेट पर हंगामा करते हुए कहा कि बीते छह मार्च को हल्द्वानी जेल में कैदी की हुई मौत के मामले में जमानत पर बाहर निकले अपराधी के साथ सांठगांठ कर यहां के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दिलवाकर फंसाने का काम कराया जा रहा है।

मेयर के ‘भगवा सिटी’ प्रस्ताव पर BJP पार्षदों का वॉकआउट

जेल कर्मचारियों(Haldwani Prison Staff)  ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपराधियों के साथ उनकी साठगांठ चल रही है। इन अपराधियों के माध्यम से जेल में पैसे की वसूली हो रही है। कर्मचारियों ने कहा है कि जेल अधीक्षक मनोज आर्या के कॉल डिटेल की जांच कराई जाए, जिससे कि अपराधियों के साथ साठगांठ का भंडाफोड़ हो सके।

Related Post

cm dhami

जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार

Posted by - June 8, 2025 0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम…
Anand Bardhan

अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की समीक्षा…
CM Dhami

बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना करेगी भारत और नेपाल के आपसी संबंधों को और मजबूत : धामी

Posted by - October 24, 2025 0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स…
dharali disaster

धराली आपदा से फंसे 36 लोगों को वायु सेना के विमान से पहुंचाया गया जौलीग्रांट

Posted by - August 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Dharali Disaster) के कारण फंसे…