Police Station, Haldwani

Haldwani: सीएम धामी की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर बनी देखरेख पुलिस चौकी

470 0

हल्द्वानी। उत्तराखंड हल्द्वानी (Haldwani Violence) में हिंसा की वजह बने अवैध मदरसे की जगह अब पुलिस चौकी (Police Station) बना दी गई गई। हल्द्वानी के बनभूलपुर थाना क्षेत्र में आठ फरवरी को एक अवैध मदरसे के ढहाए जाने के बाद दंगा भड़क गया था। इसके बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड के चर्चित आईएएस अफसर दीपक रावत को दी गई है, जो कि इस वक्त कुमाऊं कमिश्नर हैं। वह 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विवादित स्थान पर देखरेख पुलिस चौकी (Police Station)बना दी गई है।

हल्द्वानी एसएसपी प्रहलाद मीणा ने दंगे के बाद पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज 6 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है। दंगाइयों के कब्जे में मुक्त कराई गई जमीन पर पुलिस चौकी (Police Station) खोली गई है। पुलिस अब तक 36 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसएसपी ने बताया कि 41 लाइसेंसी हथियारों को भी आज जब्त किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई हैं। दंगे में अब तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पांच मौतों की पुष्टि प्रशासन पहले ही कर चुका है। वहीं, एक घायल की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: धामी

हल्द्वानी पुलिस ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप का विश्लेषण कर रही है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस कर्मियों पर हमला एक साजिश का हिस्सा था।

डर से हो रहा है लोगों का इलाके से पलायन

उधर, हलद्वानी जिले के बनभूलपुरा में हिंसा के चार दिन बाद मुस्लिम परिवारों ने जिले से बाहर सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। लगभग 500 से अधिक परिवार शहर छोड़ चुके हैं। कई परिवारों को पैदल ही अपने सामानों के साथ सड़कों पर देखा गया।

Related Post

CM Dhami

सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - June 15, 2025 0
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों…
CM Dhami met Shivraj Singh Chauhan

शिवराज सिंह चौहान से सीएम धामी की कृषि और आपदा पुनर्निर्माण पर विस्तृत चर्चा

Posted by - December 9, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan से…
लव अग्रवाल

देश में पीपीई की कोई कमी नहीं, विदेशों से आपूर्ति शुरू : लव अग्रवाल

Posted by - April 9, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में ‘कोविड-19’ के संक्रमितों के चिकित्सकों के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों (पीपीई),…