हज-2022 की तैयारियां शुरू, हजयात्रियों को लेनी होंगी टीकों की दोनों खुराकें

709 0

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों को कोरोना रोधी टीकों की दोनों खुराकें लेनी होंगी। उन्होंने कहा कि हज-2022 की पूरी प्रक्रिया भारत एवं सऊदी अरब की सरकारों की तरफ से तय कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत होगी।

हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद नकवी ने यह भी कहा कि हज-2022 की आधिकारिक घोषणा अगले महीने के पहले हफ्ते में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उसी समय आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

नवंबर के पहले हफ्ते में होगी घोषणा

मंत्री ने कहा, इस बार सऊदी अरब और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हज 2022 की आधिकारिक घोषणा नवंबर के पहले हफ्ते में की जाएगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी।

खास ट्रेनिंग की व्यवस्था

मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक, भारत और सऊदी अरब में हज-2022 के लिए जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में खास ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। हज 2022 में महामारी की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल-दिशानिर्देशों का मुस्तैदी से पालन किया जाएगा। नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी एवं उसके प्रभाव को ध्यान में रखकर हज व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन एवं सुधार किया गया है। इनमें भारत एवं सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

3000 महिलाएं बिना मेहरम के करेंगी हज

नकवी ने यह भी बताया कि बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था। बिना मेहरम हज यात्रा के तहत जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किए थे वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना मेहरम के हज पर जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।

Related Post

CM Yogi inaugurated the new dome of the entrance of Vidhan Bhavan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नए गुंबद का किया लोकार्पण

Posted by - August 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन के प्रवेश द्वार…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार राज्य आंदोलनकारी चयन हमारी प्राथमिकता: डीएम

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारियों के साथ एक…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश, बोले- कोविड को लेकर डरने वाली स्थित नहीं

Posted by - October 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बारिश से मलेरिया, डेंगू, काला जार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के…