Gyanvapi mosque and Kashi Vishwanath dispute

ज्ञानवापी मस्जिद व काशी विश्वनाथ विवाद

1217 0

काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर के पक्षकार हरिहर पांडेय को फोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध, अवधेश पांडेय ने बताया पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के आदेश पर हरिहर पांडेय को सुरक्षा मुहैया करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हरिहर पांडेय ने बताया कि काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा बृहस्पतिवार को पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने से जुड़े फैसले के बाद जब वह घर पहुंचे, तो एक अनजान नम्बर से उन्हें कॉल आया।

बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच 76.76 प्रतिशत मतदान

उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम यासीन बताते हुए कहा,   पांडेय जी, आप मुकदमा तो जीत गए हैं लेकिन पुरातात्विक सर्वेक्षण वाले मंदिर में घुस नहीं पाएंगे। आप और आप के सहयोगी मारे जाएंगे। गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी विवाद मामले में स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर की ओर से सोमनाथ व्यास, रामरंग शर्मा और हरिहर पांडेय वादी थे।  मुकदमे के कुछ साल बाद ही सोमनाथ व्यास और रामरंग शर्मा की मौत हो गयी। जिसके बाद अब हरिहर पांडेय ही इस मुकदमे के एकमात्र पक्षकार बचे हैं।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी…
Uttarakhand

राज्य स्थापना की 23वीं वर्षगांठ पर ट्रेंड हुआ डेस्टिनेशन उत्तराखंड

Posted by - November 9, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) की 23वीं वर्षगाठ के अवसर पर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स…