संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ गनमैन

889 0

सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार को एक प्राइवेट सिक्योरिटी गनमैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और काफी तलाश करने के बाद उन्होंने बुधवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगा रही है। हरदोई जिले के पचदेवरा थानान्तर्गत हथौड़ा गांव निवासी शिव ओम के मुताबिक उसके पिता श्रीकांत मिश्रा सरोजनीनगर के बिजनौर रोड स्थित आर्यकुल कॉलेज के पास किराए पर रह कर पास में ही एक बैटरी गोदाम पर सिक्योरिटी गनमैन के रूप में काम करते थे। श्रीकांत मिश्रा कुछ दिन पहले हरदोई स्थित अपने घर गए थे और वहां से मंगलवार को लखनऊ निकले।

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

लेकिन सुबह 10:30 बजे के बाद शिव ओम का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। कई बार फोन मिलाने के बाद जब बात नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और शिव ओम उनकी तलाश में सरोजनीनगर पहुंच गया। शिव ओम का कहना है कि सरोजनीनगर पहुंचने पर जब उनके कमरे के आसपास पता किया गया तो पता चला कि श्रीकांत मिश्रा अपने कमरे पर पहुंचने के बाद सब्जी की दुकान पर गए थे और वहां सब्जी वाले का बकाया भुगतान भी किया। लेकिन उसके बाद वह नहीं नजर आए। शिव ओम की माने तो परिचितों और रिश्तेदारी में शिव कांत मिश्रा की काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। इसके बाद अनहोनी की आशंका को लेकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लापता श्रीकांत मिश्रा के मोबाइल नंबरों के आधार पर सर्विलांस के माध्यम से उनका पता लगा रही है।

Related Post

CM Yogi

दीपपर्व पर मुख्यमंत्री की अगवानी को उत्साहित है वनटांगिया समुदाय

Posted by - October 30, 2024 0
गोरखपुर। दीपपर्व पर अपने तारणहार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगवानी को वनटांगिया (Vantangiya) समुदाय के लोग बेकरार है।…
CM Yogi with surya pratap shahi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में उत्तर प्रदेश सरकार…
AK Sharma

अटल जी की ही देन है स्वर्णिम चतुर्भुज योजना: एके शर्मा

Posted by - December 25, 2022 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…