cm vijay rupani

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के बिगड़े बोल- सिद्धू को बताया पाकिस्तान का दलाल

1165 0

वलसाड। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सिद्धू पर पाकिस्तान की दलाली करने का आरोप लगाया। रूपाणी ने बिहार की एक चुनावी रैली में मंगलवार को सिद्धू की ओर से मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर मोदी सरकार को हटाने के लिए मतदान करने की अपील की चर्चा करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह बयान कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और सांप्रदायिक राजनीति को दर्शाता है।

विजय रूपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की दोस्ती के चलते पाकिस्तान की दलाली करने में लगे

विजय रूपाणी ने कहा कि सिद्धू ने पुलवामा के आतंकी हमले के बाद और उससे पहले पाकिस्तान समर्थक बयान भी दिए थे। वह वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की दोस्ती के चलते पाकिस्तान की दलाली करने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें :-मोदी सत्ता में न आए इसलिए फंडिंग कर रहे हैं ईसाई और इस्लामी देश : रामदेव

मोदी सरकार 25 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियां होने के बावजूद नहीं कर रही भर्ती

बता दें कि सिद्धू आज गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। अहमदाबाद जिले के धोलका में एक सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और उन पर केवल बड़े उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप लगाया। सिद्धू ने कहा कि बैंकों का एनपीए मोदी सरकार के समय में बढ़कर 17 लाख करोड़ रूपए का हो चुका है, जबकि यह पूववर्ती मनमोहन सिंह सरकार के समय में मात्र 2 लाख करोड़ ही था। मोदी सरकार 25 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियां होने के बावजूद भर्ती नहीं कर रही, जबकि हर गली चौराहे पर बेरोजगार युवा मोबाइल लेकर घूमते फिर रहे हैं।

Related Post

महिला सिपाही

महिला सिपाही ने आरआई पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप , VIDEO वायरल

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति लखनऊ पुलिस कितनी संवेदनशील और तत्पर है।  इसकी हकीकत महिला कांस्टेबल…
13 आईपीएस अफसरों का तबादला

‘अली-बली’ वाले बयान पर सीएम ने दिया जवाब, बोले- अब आयोग को तय करना है कि योगी पर क्या होगी कार्रवाई

Posted by - April 13, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के कारण नोटिस का जवाब भेज…
रिलायंस

बाजार पूंजीकरण के दौरान सबसे अधिक घाटे में रिलायंस इंडस्ट्रीज, फायदे में ये कंपनियां

Posted by - March 8, 2020 0
बिजनेस डेस्क। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को जहां यस बैंक के संकट के चलते सेंसेक्स में…
CM Yogi

कभी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर गोलियां चलती थीं, आज पुष्पवर्षा होती है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - June 5, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे के दौरान चौधरी चरण सिंह पुष्प…