गुजरात दौरे पर अमित शाह, लोगों को घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने का आदेश

676 0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुुजरात के अहमदाबाद में कम्युनिटी हॉल व का उद्धाटन करने पहुंचे जहां पुलिस का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया। दरअसल पुलिस ने वेजलपुर सोसाइटी के चेयरमैन को एक पत्र सौंपा जिसमें लिखा गया कि शाह के आने पर सोसाइटी के लोग खिड़की और दरवाजे बंद रखें।

स्वामीनारायण और स्वाति अपार्टमेंट समेत कई सोसाइटी को ये पत्र दिया गया, साथ ही कहा गया कि अगर दरवाजे खुले रहे तो कार्रवाई की जाएगी।पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एलटी ओडेदरा के मुताबिक हमने लोगों से खिड़की बंद करने की विनती की है, हम उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं। बता दें कि अमित शाह अपने लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे, साथ ही सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गृहमंत्री के इस दौरे में लोगों ने मास्क नियमों का पालन किया। छोटे बच्चों ने भी गृहमंत्री का अभिवादन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी संभवत: ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने यह तय करने के लिए एक सही प्रणाली तैयार की कि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी विकास कार्य जारी रह सके।

पंजाब-गुजरात-यूपी के बाद अब उत्तराखंड पर भी नजर, चुनावी तैयारियों को जांचने उत्तराखंड पहुंचे केजरीवाल

अमित शाह ने अपने दौरे में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अहमदाबाद और इसके आस पास के क्षेत्रों में 244 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और मोदी सरकार के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों का जिक्र किया।

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल के दौरान 14 साल के शासनकाल में गुजरात को बहुत फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि इन 14 वर्षों में ऐसी प्रणालियां और व्यवस्थाएं बनाई गईं, जिनकी वजह से उनके गुजरात से जाने के बाद भी विकास कार्य होता रहा।

Related Post

PM Modi bows down at the feet of Big Hanuman ji

बड़े हनुमान जी के श्रीचरणों में नतमस्तक पीएम मोदी ने ‘भक्ति की शक्ति’ का किया आह्वान

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के सफल आयोजन के लिए बतौर प्रमुख यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
VIRENDRA TIWARI

मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी, बताया मानसिक विक्षिप्त

Posted by - March 20, 2021 0
गोंडा। यूपी के गोंडा में राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी  (Virendra Tiwari) ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने…
Industrial Investment and Employment Promotion Policy

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत दिए गए प्रविधानों में किया गया संशोधन

Posted by - April 21, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अल्ट्रा मेगा श्रेणी की विशेष महत्व वाली परियोजनाएं स्थापित करने पर उन्हें सरकार की ओर से…
Sadhu-Saints

संतों ने की प्रार्थना- मानसिक संतुलन खो बैठे अखिलेश को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर सूबे के साधु-संत (Sadhu-Saints) नाराज हो गए। धर्माचार्यों ने अखिलेश पर आरोप…