Hockey tournament

81 साल पुराने हॉकी टूर्नामेंट की वापसी छह साल बाद हुई

667 0

भोपाल: राष्ट्रीय खेल हॉकी (National sport hockey) का इंतजार कर रहे लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी है कि छह साल बाद फिर से देश में वापसी करने जा रहा है। सबसे पुराने हॉकी टूर्नामेंट (Hockey tournament) में से एक औबेदुल्ला खां (Obaidullah khan) हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज सोमवार यानी (21 मार्च) से भोपाल में होने वाला है। साल 1931 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन औबेदुल्ला खां गोल्ड कप के रूप में हुआ था। वहीं 2016 में आखिरी बार इसका आयोजन हुआ था।

तुलसी नगर के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन आज सोमवार को सुबह 11:30 बजे हुआ। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें : इस दिन राज्यसभा की पांच सीटें होंगी खाली, रेस में क्रिकेटर का नाम आगे

12 टीमें हिस्सा लेंगी

टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें इंडियन ऑयल, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन रेलवे, एमपी हॉकी अकादमी, आर्मी इलेवन, सीएनजी, जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज चेन्नई, पंजाब पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी ग्रीन, सेंट्रल सेक्रिटेरियट और मध्य प्रदेश हॉकी एसोसिएशन शामलि हैं।

यह भी पढ़ें : ITR भरने की आखरी तारीख करीब, जानें अब तक क्यों नहीं मिला रिफंड

Related Post

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।  
Intrnational Womens Day

महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Posted by - March 7, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान):अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान…
आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

बैंकों और इंश्योरेंस कर्मचारियों का आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल एलान

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्‍ली। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियन नए साल में हड़ताल करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट…