गुजरात: सूरत की पैकेजिंग यूनिट में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत

641 0

सूरत। गुजरात के सूरत जिले से सोमवार की सुबह-सुबह एक बड़े हादसे की खबर मिली। वहां, कडोरदा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो मदजूदरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कडोडोरा इंडस्ट्रियल इलाके स्थित इकाई से 125 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था। मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कर मजदूर डर गए। मजदूर इतना डर गए कि अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है।

पैकेजिंग यूनिट में आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिके लिफ्ट से नीचे उतारा। बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं। फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की  गाड़ियां

प्रशासन के मुताबिक 5वीं मंजिल से कूदने वाले कई मजदूर बुरी तरह घायल हैं. हालांकि पैकेजिंग यूनिट में आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट से नीचे उतारा। बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है। अभी भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं और फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं।

एसडीएम ने की एक की मौत की पुष्टि

सूरत के एसडीएम केजी वाघेला ने एक मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. एसडीएम ने कहा कि मौके पर आग बुझाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बिल्डिंग से 125 लोगों को रेस्क्यू भी किया है।

बताया जाता है कि बेसमेंट में सामान रखा था। बेसमेंट में रखे सामान में ही आग लगी जो तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बारदोली डिविजन के डिप्टी एसपी रुपल सोलंकी ने घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए धुएं के कारण दम घुटने को मौत का कारण बताया है।

Related Post

Savin Bansal

DM सविन बंसल ने 4 वीं मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Posted by - October 31, 2025 0
देहरादून: दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में…
CM Vishnu Dev attended the funeral of late Dinesh Mirania in Pahalgam

पहलगाम में दिवंगत दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Posted by - April 24, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत…
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
CM Sai

एक अप्रैल को नहीं मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि: मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 31, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार (Sai Government) प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)…