राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में निधन

1156 0

माउंट आबू । राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया।

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर डॉ दादी जानकी का अंतिम संस्कार अपराह्न 3़़ 30 बजे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में होगा

वह 104 वर्ष की थी। उन्होंने गुरुवार देर रात करीब दो बजे माउण्ट आबू के ग्लोबल अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजयोगिनी दादी जानकी दुनिया की एकमात्र महिला थी जिस मोस्ट स्टेबल माइंड इन वर्ल्ड का खिताब प्राप्त था। स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर डॉ दादी जानकी का अंतिम संस्कार अपराह्न 3़़ 30 बजे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन में होगा।

भारत : कोरोना मरीजों की संख्या 649 पहुंची, अब तक 13 लोगों की मौत

सन् 1970 में भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों और राजयोग का संदेश देने के लिए पश्चिमी देशों का रुख किया

दुनिया की दादी के नाम से मशहूर राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म एक जनवरी 1916 को हैदराबाद सिंध ,जो अभी पाकिस्तन में है। दादी जानकी ने 21 वर्ष की उम्र में ही इस आध्यात्मिक पथ को अपना लिया था। सन् 1970 में भारतीय संस्कृति मानवीय मूल्यों और राजयोग का संदेश देने के लिए पश्चिमी देशों का रुख किया था।

विश्व के 140 देशों में उन्होंने ब्रह्माकुमारीज केन्द्रों की स्थापना कर लाखों लोगों के अन्दर एक सच्चे मानव के संस्कार का बीज बोया था

विश्व के 140 देशों में उन्होंने ब्रह्माकुमारीज केन्द्रों की स्थापना कर लाखों लोगों के अन्दर एक सच्चे मानव के संस्कार का बीज बोया था। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के देहावसान के पश्चात सन् 27 अगस्तए 2007 को वह संस्थान की मुख्य प्रशासिका बनी। उनके सान्निध्य में तकरीबन 46 हजार युवा बहनों ने अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित किया। वे इन 46 हजार युवा बहनों की अभिभावक थी।

Related Post

हौंसले को सलाम

हौंसले को सलाम : बरेली की साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर संग दे रही है यूपी हाईस्कूल परीक्षा

Posted by - February 23, 2020 0
बरेली। बरेली की हाईस्कूल की छात्रा साफिया जावेद के भले ही फेफड़े कमजोर पड़ चुके हैं, लेकिन उसका पढ़ाई के…
मोदी बायोपिक

मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, जानें होगी अगली सुनवाई

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग ने सील…

दलित उत्पीड़न और मासूमों से बलात्कार पर क्यों नहीं बोलते 56 इंची सीने वाले लोग?- कांग्रेस ने पूछा

Posted by - August 12, 2021 0
देश में दलितों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस की दलित विंग ने दिल्ली के जंतर मंतर पर…
PM Modi

कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह, नेताओं ने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया: मोदी

Posted by - April 23, 2024 0
राजस्थान। मोदी (PM Modi) ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला…