Governor Bandaru Dattatreya

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

293 0

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने देश व प्रदेशवासियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में हिन्दी पत्रकारिता का महान योगदान रहा है। आज हिन्दी पत्रकारिता देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए अद्भूत कार्य कर रही है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाना उन तमाम पत्रकारों को श्रद्धासुमन है, जिन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को अपना जीवन समर्पित किया।

पंडित जुगल किशोर शुक्ल हिन्दी पत्रकारिता के मशाल वाहक माने जाते हैं। उन्होंने 30 मई 1826 को उदंत मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार पत्र निकालकर हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत की। इस समाचार पत्र के बाद हिन्दी व अन्य भाषाओं के साथ-साथ विभिन्न भाषाओं में समाचार पत्र प्रकाशित हुए और जनसंचार के क्षेत्र में देश की आवाज बने। इन्हीं की बदौलत जन-जन में स्वतंत्रता प्राप्ति का जोश पैदा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली।

राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति में मीडिया विशेषकर हिन्दी पत्रकारिता ने एक हथियार का काम किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रेस ने आजादी प्राप्ति में तो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ही थी, आज के दौर में भी हिन्दी पत्रकारिता अपना दायित्व बखूबी निभा रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनमानस की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने में हिन्दी पत्रकारिता मजबूत सेतु की भूमिका में हैं।

श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में आज हिन्दी पत्रकारिता का महत्व और बढ़ा है। देश के सबसे ज्यादा भू-भाग में हिन्दी भाषा बोली जाती है। इसलिए जनसंचार में हिन्दी पत्रकारिता एक प्रभावी माध्यम है। सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में आज अनेकों युवा हिन्दी पत्रकारिता में अपना भविष्य बना रहे हैं।

श्री दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने सभी पत्रकारों और पाठकों के साथ-साथ मीडिया से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post

अगर किसान खालिस्तानी तो दिल्ली में बैठी सरकार तालिबानी, बंदूक के दम पर कब्जा जमाया हुआ है- टिकैत

Posted by - August 28, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत ने चंडीगढ़ में कहा कि किसान आंदोलन अब सिर्फ कृषि कानूनों के खिलाफ न रहकर देश…
CM Dhami

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति

Posted by - April 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के पिता स्व. शेर सिंह धामी की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस अवसर…
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानिए ऐसी ग्रामीण महिलाएं जिन्होंने बनाई खुद की पहचान

Posted by - August 15, 2020 0
भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसके ग्रामीण और शहरी वितरण में अंतर बहुत बड़ा है…
Teej Pora

तीजा पोरा: महिलाओं को विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां

Posted by - September 2, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) के निवास में आज सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक…
नेशनल ज्योग्राफिक चैनल

कोविड-19 : नेशनल ज्योग्राफिक चैनल विशेष शो ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर ऐट होम’ रविवार को

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए अथक काम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के साहसपू्र्ण…