CM Dhami ,Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बैसाखी पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

301 0

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैसाखी (Baisakhi) पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सौहार्द और समरसता को बढ़ावा देने का संदेश देता है। हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यह त्योहार खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है जो हमें सरबंसदानी गुरु दशमेश पिता गोबिंद सिंह के प्रेरणादायक संदेश को याद कराता है, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और समाज में एकता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता की बात की।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी सामाजिक,आर्थिक व्यवस्था में खेती व किसानों के महत्वपूर्ण योगदान की भी याद दिलाता है। हम सभी को मिलकर बैसाखी का उत्सव मनाते हुए, देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि “बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परंपरा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपराओं और मिली-जुली संस्कृति का भी परिचायक है। यह त्योहार लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ’’

Related Post

योगी के नक्शेकदम पर असम सीएम, कहा- अपराधी भागे तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस

Posted by - July 6, 2021 0
असम में नवनियुक्त सीएम हिमंत बिस्व सरमा का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह पुलिस…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…

पेगासस पर सीएम नीतीश ने विपक्ष के सुर में मिलाया सुर तो लालू बोले- नीतीश मेरे दिल में रहते हैं

Posted by - August 4, 2021 0
जांच कराने को लेकर कई दिनों से संसद के अंदर और बाहर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने में लगी है। इस…