Banshidhar

राज्यपाल ने भाजपा के वरिष्ठ सदस्य को दिलाई प्रोटैम स्पीकर पद की शपथ

684 0

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) के विधायकों की शपथ का कार्यक्रम शुरू हो गया हैं। उत्तराखण्ड के राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज सोमवार को सुबह 10 बजे राजभवन (Raj Bhavan) में विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) को प्रोटैम स्पीकर (Proteam speaker) के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) , मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

इसके बाद अब पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। बड़ी संख्या में आज विधायक सदन में पहुंचे चुके हैं, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा विधायक आज शपथ लें सकते हैं। विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी।

यह भी पढ़ें : 81 साल पुराने हॉकी टूर्नामेंट की वापसी छह साल बाद हुई

 

Related Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

Posted by - August 5, 2021 0
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले…
पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण

पश्चिमी यूपी के छात्रों को एएमयू-जामिया में मिले 10 फीसदी आरक्षण, तभी समस्या होगी खत्म : केंद्रीय मंत्री

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली (जामिया) में जो विरोध कर रहे हैं। वह सब राजनीति…
जौनपुर रैली

Lok sabha Election 2019 : जौनपुर में बीजेपी अध्यअक्ष और केशव मौर्य की चुनावी रैली आज

Posted by - April 29, 2019 0
जौनपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार यानी आज को मड़ियाहूं के टीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा…