Pushkar

राज्यपाल ने धामी सहित 8 मंत्रियो को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

533 0

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उपस्थिति में बुधवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून (Dehradun) में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चन्दन राम दास एवं सौरभ बहुगुणा को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सन्त महात्माओं पर पुष्प वर्षा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव वालियान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जन्मदिन पर कंगना ने वैष्णो देवी और भैरो बाबा का किया दर्शन

इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद रेखा वर्मा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, राज्य सभा सासंद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायकगण, सन्तगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने किया।

यह भी पढ़ें : बीरभूम हिंसा पर ममता ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

 

Related Post

yogi

‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट’ तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी

Posted by - December 19, 2023 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर’ को मेट्रो, हाई स्पीड रैपिड रेल…
AK Sharma

अक्षय उर्जा से कार्बन उत्सर्जन में आयेगी कमी, पर्यावरण अनुकूल होगा जीवन

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयासों…
पीएम मोदी

मैं तूफान को लेकर बात करना चाहता था, अहंकारी दीदी ने फोन नहीं उठाया – पीएम मोदी

Posted by - May 6, 2019 0
कोलकाता। आज यानी सोमवार को बंगाल की तमलुक में रैली करते हुए पीएम  नरेंद्र मोदी ने बंगाल की सीएम ममता…