Ayushman MRI PAT Scan Radiology Yogi Government

मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले 200 गांवों की सूरत बदलेगी सरकार

601 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में गांवों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) से अगले 100 दिनों में 200 गांवों की सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम पूरा कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सरकार (Government) के समक्ष प्रस्तुतिकरण में गांवों की सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़ने और उनके सुदृढ़ीकरण कार्य को पूरा करने की कार्ययोजना रखी थी। अब योजना को समय पर पूरा करा लेने के लिये विभाग तेजी से जुटा है।

राज्य सरकार के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने गांव-गांव में सांसद और विधायक निधि आदि योजनाओं से 820 जन-उपयोगी कार्यों को भी समय से पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। योजना के तहत 1020 कार्यों को पूरा कराया जाना है। राज्य सरकार की मंशा गांवों का समग्र विकास कराने के साथ उनको मुख्य धारा से जोड़ने की है। गांव के लोगों की सुविधाएं बढ़ाने, उनको योजनाओं का लाभ दिलाने, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार उपलब्ध कराना है।

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

प्रदेश में विकास को नई पहचान देने के लिए गांव-गांव में बन रही नई सड़कें और उनको मुख्य मार्गों से जोड़ने के काम से बड़ा बदलाव आ रहा है। मजरों तक आवाजाही की सुविधा के साथ उद्योगों को भी बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण जन-जीवन में सुधार आने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। यूपी में केन्द्र सरकार की योजना किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं के साथ समस्त ग्रामवासियों को सीधा लाभ दिला रही है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब 200 गांव की सड़कों के मुख्य मार्गों से जुड़ जाने के बाद किसानों को सब्जी, अनाज, दूध इत्यादि को मण्डी तक पहुंचाने में आसानी होगी और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

योगी शासनकाल में बदमाश थर-थर कांप रहे है : केशव मौर्य

Related Post

CM Yogi

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडी) के प्रभावी अनुश्रवण के लिए बुधवार को समीक्षा बैठक…
UP Budget

Budget 2024: उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। ‘उत्सव, उद्योग और उम्मीद, यही है नये यूपी की तस्वीर।’ यूपी विधानसभा में बजट (Budget) प्रस्तुत किये जाने के…
CM Yogi

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए गठित होगा टास्क फोर्स: सीएम योगी

Posted by - January 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा (Road Safety) सुनिश्चित करने…