CM Yogi

बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है: सीएम योगी

322 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अल्पवृष्टि के दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में गत वर्ष की तरह इस बार भी बारिश असामान्य है। ऐसे में किसानों (Farmers) की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि, प्रदेश के सभी किसानों के खेत में हर हाल में पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। नदियों को चैनेलाइज करते हुए नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जाए। सिंचाई एवं विद्युत विभाग अलर्ट मोड में रहें। नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग करे। सुनिश्चित करें कि बीच में कोई नहरों को काटने न पाए।

बच्चों का लर्निंग आउटकम निखारेंगे 5 DTH टीवी चैनल्स, योगी सरकार ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि, अन्नदाता किसानों के हित के दृष्टिगत अल्पवृष्टि के प्रभावों का सर्वे कराकर सटीक आकलन किया जाए। अल्पवृष्टि में किसानों को अन्य वैकल्पिक फसलों की बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जलाशयों में जमी सिल्ट की सफाई कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नलकूपों और पम्प कैनाल्स को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो। निजी ट्यूबवेल संचालकों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित करें। अल्पवृष्टि की पाक्षिक रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाए।

Related Post

CM Yogi

प्रदेश के पर्यटन स्थल को दीजिए वोट, सीएम ने अयोध्या से महाअभियान का किया शुभारंभ

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के ‘देखो अपना देश- पीपल्स चॉइस 2024’ को उत्तर प्रदेश पर्यटन महाअभियान के रूप में…
Electricity

योगी सरकार की ऊर्जा नीति से यूपी में सुधार तेज, स्मार्ट मीटरिंग ने बदल दिया ‘पावर गेम’

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में जिस गति और स्तर पर तकनीकी परिवर्तन…
Navdeep Rinwa

अभियान को सफल बनाने के लिए भागीदार बने, जिम्मेदार बनें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - October 30, 2023 0
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों…