Ashok Gehlot

ब्रिटेन से विमान सेवा शुरु करने के फैसले पर सरकार करे पुनर्विचार : अशोक गहलोत

1520 0

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि देश में वैश्विक महामारी कोरोना के नए स्ट्रेेन के मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए केन्द्र सरकार को 7 जनवरी से ब्रिटेन से पुन: विमान सेवा शुरु करने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर कहा कि ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। सात जनवरी को ब्रिटेन से पुन: फ्लाइट शुरू करने के फैसले पर केन्द्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गत वर्ष जनवरी में कोरोना की शुरुआत में विदेशों से आने वाली फ्लाइट्स को रोका गया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 करोड़ डॉलर घटा

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन से फ्लाइट चलने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन से पूर्व जैसी स्थिति न बन जाए। साथ ही ब्रिटेन से पिछले दिनों में लौटे सभी यात्री और इनके संपर्क में आये सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं, जिससे कोरोना के इस नए स्ट्रेन को आगे फैलने से रोका जा सके।

Related Post

Maha Kumbh

माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ में होगा विशेष यातायात प्रबंध

Posted by - February 11, 2025 0
माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) aमें माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए…
CM Dhami

सीएम धामी ने विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - January 29, 2024 0
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha)  कार्यक्रम में देश के…