Kumar Vishwas

सरकार ने कुमार विश्वास की बढ़ाई सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

655 0

नोएडा: केंद्र सरकार ने देश के चर्चित युवा कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ अलगाववादी तत्वों और असामाजिक तत्वों से खतरे की वजह से उनकी सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। अब पूरे देश में उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर कुछ विशेष इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद से केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास की सुरक्षा घेरा को बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश कर बताया कि, कुमार विश्वास की सुरक्षा श्रेणी ‘वाई’ से अपग्रेड करके अब ‘वाई प्लस’ ( Y+) कर दी है। वाई प्लस श्रेणी के तहत कुमार विश्वास की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान, कमांडो सहित स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रहेगी। कुमार विश्वास की सुरक्षा की वजह से 24 घंटे अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके अलावा 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज होगी।

भारी बारिश से गुजरात में आया जल प्रलय, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

पिछले साल फरवरी महीने में पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए अपने बयान में केजरीवाल और अलगाववादी तत्वों के बीच एक मजबूत रिश्ते की बात कही थी। इसके बाद केजरीवाल ने सभी आरोप को खारिज कर दिया था। इसके बाद से पंजाब से दिल्ली तक काफी राजनीतिक पारा गर्म हो गया। लिहाजा, इसी बात के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के मद्देनजर वाई श्रेणी की सुरक्षा उन्हें उस वक्त प्रदान की गई थी। फिलहाल जिस तरह से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है, उसके तहत उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है।

कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुआ खिलवाड़, भारत नाराज

Related Post

CM Dhami

कांग्रेस घोटालों से अपनी तिजोरियां भरती है, भाजपा करती है विकास: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा…
PM Modi

जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात, 20,000 करोड़ की…

Posted by - April 23, 2022 0
नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास…
SBI

कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और SBI ने हाउसिंग लोन के लिए को-लेंडिंग एग्रीमेंट किया

Posted by - March 29, 2022 0
लखनऊ: कॅप्री ग्लोबल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, किफायती हाउसिंग फाइनेंस स्पेस पर फोकस्ड और कॅप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (Capri Global Capital…
CM Yogi

सात साल में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाओं में हुई 10 गुना बढ़ोतरी : योगी

Posted by - February 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश में हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को भी सदन में रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में…