महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार : शिवसेना को गृह, एनसीपी और कांग्रेस के हिस्से में जानें क्या आए मंत्रालय?

957 0

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन के करीब तीन हफ्तों बाद विभागों का बंटवारा गुरुवार को हुआ है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे को गृह विभाग मिला, जबकि कांग्रेस के बाला साहेब थोरात को राजस्व विभाग मिला। वहीं, वित्त मंत्रालय एनसीपी के जयंत पाटिल के हिस्से में आया है।

इसके अलावा एनसीपी कोटे के मंत्री छगन भुजबल को जल संपदा और ग्राम विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उद्योग और खेल महकमा सुभाष देसाई के पास रहेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस के नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी महकमा मिला है। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क पर बड़े ही धूमधाम से शपथ ली थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई थी। इससे पहले खबर थी कि गृह विभाग को लेकर पेच फंसा था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की तरह गृह विभाग अपने पास रखना चाहते थे, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस इस पर राजी नहीं थी।

महाराष्‍ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की ‘महा विकास अघाड़ी’ के नेता के रूप में उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उद्धव ठाकरे के साथ-साथ तीनों पार्टियों के छह नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें शिवसेना के कोटे से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के कोटे से जयंत पाटिल और छगन भुजबल, कांग्रेस के कोटे से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शामिल हैं। तीनों पार्टियों के गठबंधन को ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ नाम दिया गया है। तीनों दलों के बीच कई दौर की बैठकों के बाद यह तय किया गया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे होंगे।

Related Post

CM Yogi

शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का सारः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम लखनऊ के पटेल…
CM Dhami inaugurated the “Jan Van Mahotsav”

चिपको आंदोलन बना महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य…