farmers

किसानों को बड़ी सहूलित देने की तैयारी में राज्य सरकार

525 0

लखनऊ। नहरों से खेतों तक सिंचाई के लिए जल पहुंचे। खेत-खलिहान लहलहाए। किसानों के चेहरों पर खुशियां आएं और उनको लाभ मिले। यूपी में योगी सरकार के प्रयासों से यह सब संभव हो रहा है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है। बहुत जल्द वो पूर्वांचल और बुंदेलंखड के 07 जनपदों में 239 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण कराने जा रहा है। इन नलकूपों से पानी की कमी के समय नहरों में पानी की आपूर्ति की जाती है।

प्रदेश सरकार ने किसानों के हित की योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए सिंचाई के लिए उचित संसाधन मुहैया कराने पर भी जोर दिया है। दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी के प्रयासों से किसानों के खेत तक सिंचाई सुविधाओं को पहुंचाने की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग को 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार करने को दी गई है।

सरकार के प्रयास से 2395 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा फायदा, 2480 किसान(farmers) होंगे लाभान्वित

योजना के तहत सबसे पहले गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, देवीपाटन मण्डलों में 135 राजकीय नलकूपों और कानपुर, झांसी, बांदा मण्डलों में 104 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण कराया जाएगा। जिससे 2395 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा और लगभग 2480 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इस कार्ययोजना में गाजीपुर के अमौरा पम्प नहर एवं रायबरेली की खण्डीय कार्यशाला को भी आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा।

बागवानी को किसानों की आय बड़ा स्रोत बनाएगी योगी सरकार

विभाग अगले 06 महीनों में 61 जनपदों में 1101 राजकीय नलकूपों को रीबोर कराने की तैयारी भी कर रहा है। जिससे बड़ी संख्या में किसानों को अधिक से अधिक लाभ देकर उनकी खेती को बढ़ावा दिया जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में सिंचाई हेतु उपयोग में आने वाले जल का 70 प्रतिषत भू-जल है।

सिंचाई हेतु भू-जल पर कृषकों की निर्भरता अत्यधिक है एवं इसमें राजकीय नलकूपों का बड़ा योगदान है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 34307 चलित नलकूप हैं और इनकी सिंचन क्षमता 29.07 लाख हेक्टेयर है।

प्रदेश में तैयार होंगे 6 धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क

Related Post

UP International Trade Show

काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ ही आधुनिक उत्पाद होंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस

Posted by - September 3, 2024 0
वाराणसी। इतिहास से भी प्राचीन होने का गर्व संजोने वाली काशी जितना आध्यात्म, धर्म, परंपरा और संस्कृति के लिए जानी…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
CM Yogi

यूपी रेवेन्यू सरप्लस वाला प्रदेश, विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

Posted by - July 24, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को सर्किट हाउस में महापौर और निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की।…
CM Yogi

पूरे देश में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का सकारात्मक माहौल : सीएम योगी

Posted by - September 18, 2023 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वालों तथा उद्योग लगाने वालों को सरकार की…