Gorakhnath University

सोशल मीडिया पर हैशटैग गोरखनाथ यूनिवर्सिटी को मिला अपार समर्थन

404 0

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Gorakhnath University ) गोरखपुर पूर्वांचल के साथ पूरे देश भर में चिकित्सा शिक्षा की विभिन्न विधाओं के एक बड़े हब के रूप में विकसित हो रहा है। उत्कृष्ट फैकल्टी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित शैक्षिक परिसर और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण यह विश्वविद्यालय शिक्षा जगत में विशेष स्थान बना रहा है।

विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में विशेष स्थान रखने वाले इस विश्वविद्यालय (Gorakhnath University ) को इंटरनेट पर भी खूब सराहना और समर्थन प्राप्त हो रहा है। 08 अप्रैल दिन शनिवार को ट्विटर की राष्ट्रीय रैंकिंग में #GorakhnathUniversity लगभग 12 हजार से अधिक ट्वीटस के साथ नंबर 02 पर ट्रेंड करता रहा। ट्विटर पर 11 बजे सुबह से शुरू हुआ यह ट्रेंड पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।

उल्लेखनीय है कि इस ट्रेंड की लगभग 06.86 करोड़ लोगों तक पोटेन्शियल रीच रही। सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस ट्रेंड में विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्रों के साझा किए गए अनुभवों से यह ट्रेंड जीवंत हो गया।

गौरतलब है कि इस ट्रेंड में महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत देश के अनेक राज्यों के लोगों ने सहभागिता कर विश्वविद्यालय की अच्छाइयों की जमकर सराहना की। गोरखपुर को ”सिटी ऑफ नॉलेज” बनाने की दिशा में अग्रसर यह विश्वविद्यालय पूरे पूर्वांचल में शिक्षा, सुरक्षा और संस्कार की पर्याय बन गया है। विद्यार्थियों के द्वारा संस्कृत भाषा में साझा किए गए विचारों को ट्विटर पर जमकर सराहा गया।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

Posted by - July 22, 2023 0
लखनऊ। माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर्यावरण संरक्षण को लेकर…
CM Yogi

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती बरती जाये: सीएम योगी

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law…
cm yogi

जो अच्छा काम करेगा वो सरकारी सेवा में लिया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री फेलोशिप (CM Fellowship) के सभी 100 शोधार्थी अपने आकांक्षात्मक विकासखंडों में काम करने के साथ ग्रामीण विकास पर…
Yogi Cabinet

यूपी कैबिनेट निर्णय : 18 शहरों में 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी योगी सरकार

Posted by - June 3, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार शाम आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में प्रदेश के 18 शहरों…