IPS Naveen Arora

गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले के बाद आईपीएस नवीन अरोड़ा को दी बड़ी जिम्मेदारी

629 0

लखनऊ: योगी सरकार इस समय कानून व्यवस्था को मजबूत करने में तेजी से कार्य कर रहे है। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath temple) में रविवार की देर शाम को पीएसी जवानों पर हमले होने के बाद आईपीएस नवीन अरोड़ा (IPS Naveen Arora) को यूपी एटीएस (UP ATS) का नया चीफ बनाया गया है। अब तक एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के पास ही यूपी एटीएस का भी अतिरिक्‍त प्रभार था। गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवानों पर हुए हमले की जांच एटीएस को दी गई है।

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नवीन अरोड़ा को अपर पुलिस महानिदेशक ATS बनाया गया है। नवीन अरोड़ा फिलहाल अभी ADG प्रोविजिंग एवं बजट के पद पर तैनात हैं। वहीं, अमिताभ यश अब सिर्फ STF की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाल में योगी सरकार ने प्रदेश में एटीएस की 12 जगहों पर नई यूनिट खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए देवबंद में जमीन भी आवंटन हो चुका है।

यह भी पढ़ें: एक्शन में योगी सरकार, 3 दिन में पेपर लीक करने वाला मास्‍टरमाइंड गिरफ्तार

बताया जा रहा कि धारदार हथियार से घटना को अंजाम देने वाला अहमद मुर्तुजा अब्बासी सिरफिरा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना के आतंकी कनेक्‍शन से इनकार नहीं किया जा सकता। एटीएस मुर्तुजा से गहनता पूछताछ कर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। इस बीच सोमवार की सुबह राज्‍य सरकार ने यूपी एटीएस की कमान नवीन अरोड़ा को सौंपने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलवामा में आतंकी हमला, पंजाब के दो लोगों को मारी गोली

 

 

Related Post

AK Sharma

15 मेगावाट का सोलर प्लांट बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन : ऊर्जा मंत्री

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचकर ऊर्जा एवं…
AK Sharma

एके शर्मा ने सफाई मित्रों को सफाई किट देकर, शाल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद अलीगढ़ में अपने प्रवास के…