Aarti Saha

‘भारत की जलपरी’ पद्मश्री आरती साहा को Google ने Doodle बनाकर किया याद

2083 0

नई दिल्ली। सर्च इंजन Google ने गुरुवार को भारत की जलपरी आरती साहा (Aarti Saha) का Doodle बनाकर याद किया है। आरती की आज यानी 24 सितंबर को 80वीं जयंती है। वह साल 1959 में इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनी थीं।
एक ऐसा कारनामा जिसे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के बराबर माना जाता है। उन्होंने केप ग्रिस नेज़, फ्रांस से सैंडगेट, इंग्लैंड तक 42 मील की दूरी तय की थी।

https://twitter.com/GoogleIndia/status/1308987020702871553

अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

बता दें कि कोलकाता में जन्मीं आरती साहा ने 16 घंटे और 20 मिनट में 67.5 किमी की दूरी तय की थी। उन्हें साल 1960 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। वह इस सम्मान को पाने वालीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रहीं। साल 1994 में 23 अगस्त को कोलकाता में उनका निधन हो गया था।

जानें आरती साहा के उपलब्धियों के बारे में कुछ खास बातें…

  • साहा ने अपना पहला तैराकी स्वर्ण पदक तब जीता जब वह केवल पांच वर्ष की थी। 19 साल की कम उम्र में उन्होंने इंग्लिश चैनल को पार करके दुनिया को हैरान कर दिया था।
  • 11 साल की उम्र में, साहा फिनलैंड की हेलसिंकी में 1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में नए स्वतंत्र भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली टीम की सबसे कम उम्र की सदस्य बनीं।
  • 18 साल की उम्र में, साहा ने इंग्लिश चैनल को पार करने का पहला प्रयास किया था। हालांकि यह प्रयास असफल रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
  • ठीक एक महीने बाद, उसने यात्रा को पूरा करने के लिए कई मील की लहरों और धाराओं पर विजय प्राप्त की। जो पूरे भारत की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक जीत थी।
  • साहा 1960 में पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं।
  • भारतीय डाक ने उनके जीवन से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए साल 1998 में एक डाक टिकट भी जारी किया था।
  • उन्होंने 6 साल के स्टेट करियर में 1945 से 1951 के बीच 22 इनाम जीते थे।

Related Post

CM Dhami

बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 6, 2026 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य और…
Yogi Adityanath

दस लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य के साथ फिर होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Posted by - March 30, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विकास का एजेंडा तय करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा…
CM Dhami

सीएम धामी ने छात्रावास के बच्चों के साथ काटा केक, बांटे उपहार

Posted by - September 15, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र…
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - March 1, 2026 0
वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी (Kashi) ने विश्व के पर्यावरण मानचित्र…