गूगल पर छाया भारत का चुनाव

गूगल पर छाया भारत का चुनाव, डूडल बनाकर दिया मतदान का संदेश

1024 0

टेक डेस्क। आज यानी गुरुवार को देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है और पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े जश्न में दुनिया की सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी शामिल हो गया है। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए गूगल ने भी डूडल बनाकर सम्मान जताया है। पहले चरण के मतदान के दिन गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है।

ये भी पढ़ें :-रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता 

आपको बता दें मतदाताओं को जागरुक करने के लिए गूगल ने डूडल बनाकर चुनाव संदेश दिया है। गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की है। गूगल ने डूडल बनाकर मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है। वोट डालने के बाद मतदाता की उंगली पर नीली स्याही लगा दी जाती है।

ये भी पढ़ें :-झारखंड : बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी पार्टी, बोले-सच बोलने की मिली सजा 

जानकारी के मुताबिक पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजिजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असददुद्दीन ओवैसी शामिल हैं। 17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज पहले चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होना है. इन 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है।

Related Post

सचिन तेंदुलकर

रवि शास्‍त्री की एक सलाह ने सचिन तेंदुलकर बना दिया ‘क्रिकेट का भगवान’

Posted by - April 25, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया…
लोकभवन में अटल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: पीएम मोदी ने लोकभवन में किया अटल की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर…
CAA नागरिकता देने वाला कानून

पीएम मोदी बोले- CAA नागरिकता देने वाला कानून है, छीनने वाला नहीं

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित किया। मोदी…
डे-नाइट टेस्ट मैच

INDvBAN: विराट ने डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI इनको दिया मौका

Posted by - November 22, 2019 0
कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…