फेल होने पर बोर्ड परीक्षा में अब नहीं होगा साल ख़राब 

1020 0

​सी बी एस ई ​ के कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. नियम के अनुसार अब कक्षा 10वीं के छात्र ​अगर ​बोर्ड  की परीक्षा में किसी एक विषय में फेल हो जाते हैं तो उन्हें साल दोहराने की जरूरत नहीं होगी. ​ ​सी बी एस ई ​ की नीति के अनुसार ​अगर ​ कोई छात्र तीन वैकल्पिक विषयों (यानी विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान) में से किसी एक में भी विफल हो जाते हैं, तो असफल विषय को ‘स्किल सब्जेक्ट’ रूप में प्रस्तुत ​किया जाएगा. उसके बाद कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा  ​​में प्रतिशत की गणना पांच विषयों में से सर्वश्रेष्ठ पर की जाएगी.

ज़्यादा बादाम सेहत के लिए हानिकारक, क्या है बादाम की सही ख़ुराक

​सी बी एस ई ​ के इस निर्णय का छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने समान रूप से स्वागत किया है. छात्रों के पास अंक हो सकते हैं, लेकिन उनके पास उचित उपयोग के लिए स्वयं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल की कमी होती है. यह ​निर्णय ​सरकार ​के ​ स्किल इंडिया ​कैम्पेन की  पहल को ध्यान में रखते हुए भी पेश किया गया है.

बजट 2021 में महिलाओं को नहीं मिला कुछ ख़ास 

​सरकार ​द्वारा तय किए गए कौशल-आधारित शिक्षण कार्यक्रम में छात्रों की रुचि और साल दर साल बढ़ती रही है. वर्ष 2020 में जहां 20 प्रतिशत छात्रों ने स्किल-आधारित विषयों को अपनाया है, जिसकी वजह से वर्ष 2021 में यह प्रतिशत बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया. छात्रों का रुझान स्किल डेवेलपमेंट की ओर बढ़ा है और भले ही किताबी पढ़ाई में अच्छा न हो लेकिन​ इससे ​ छात्रों का नुकसान नहीं हो​गा​ और एक विषय में फेल होने पर  पूरा साल भी ख़राब नहीं होगा .

Related Post

या तो किसान रहेंगे या सरकार’, टिकैत बोले- केंद्र ने कॉरपोरेट्स को किसानों की लूट का रास्ता दिया

Posted by - June 22, 2021 0
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार…
Rajinikanth

रजनीकांत सक्रिय राजनीति के लिए तैयार, 31 दिसंबर को उरतेंगे मैदान में

Posted by - December 3, 2020 0
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (rajinikanth) ने अंतत: गुरुवार को तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने आज…
CM Vishnudev Sai

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - April 24, 2026 0
डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है।…