सरयू नदी में नाव पलटी

गोंडा: सरयू नदी में नाव पलटी, शिक्षक की मौत और 20 लापता लोगों की तलाश जारी

782 0

गोंडा। गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में नाव पलट जाने से एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग लापता हैं। हादसे की जानकारी से हड़कंप मच गया है।

हादसे में शिक्षक संदीप गुप्ता की मौत हो गई है। जानकारी पर एसओ महावीर सिंह उमरीबेगमगंज अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। पानी में और लोगों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक सहित 20 से अधिक लोग नदी पार कर रहे थे कि तभी ऐली परसौली माझा क्षेत्र में पीपा पुल के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हड़कंप मच गया। शिक्षक का शव ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 23, 2026 0
देहरादून: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून स्थित…
CM Dhami

छोटे राज्यों में उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की…