गोल्ड जीतने के बाद अवनि को आनंद महिंद्रा देंगे स्पेशली डिजाइन एसयूवी

658 0

पैराओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को सफलता से उद्योग जगत न केवल प्रभावित है साथ वो ऐसा कुछ करने के लिये ही प्रेरित हुआ जो आने वाले समय में दिव्यांगों की जिंदगी को और बेहतर बनायेगा। आज शूटिंग में गोल्ड जीतने वाले अवनि की उपलब्धि के बाद महिन्द्रा ग्रुप के आनंद महिन्द्रा ने ऐलान किया है कि वो ऐसी एसयूवी को विकसित करेंगे जो दिव्यांगों के द्वारा इस्तेमाल की जा सके।

इस मौके पर अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने अपने ट्विटर पर इस जीन को “अविश्वसनीय वापसी” कहा। उन्होंने लिखा कि टोक्यो 2020 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में क्वालीफिकेशन राउंड में 7वें से गोल्ड तक पहुंचना में अविश्वसनीय वापसी है।

इस बीच, एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने अवनि के ट्वीटर हैंडल के बायो के स्‍क्रीन शॉट को शेयर किया। जिसमें लिखा था कि जीवन अच्छे कार्ड रखने में नहीं है, बल्कि उन कार्डों को खेलने में है, जिन्हें आप अच्छी तरह से पकड़ते हैं।” जिस पर राध‍िका ने लिखा है कि उस बायो को देखो और इस 19 वर्षीय ने कौन से कार्ड खेले हैं।

UP: ड्यूटी रूम में सोता रहा ऑन ड्यूटी कर्मचारी, इलाज के अभाव में तड़पकर मरीज की मौत

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रि‍या दी है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए आज के दिन को गोल्‍डन डे बताया। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत पर अवनी को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी।

Related Post

उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ाई,तापमान के 4 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

Posted by - December 18, 2018 0
नई दिल्ली।सर्दी का मौसम है और उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है।…
फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दुबई के हैकिंग ग्रुप का है हाथ

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की…
Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…
डॉ. प्रबोध त्रिवेदी

सीएसआईआर-सीमैप के नए निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला पदभार

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ।  सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने शुक्रवार को सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा…