एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद

1030 0

 राजधानी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कस्टम टीम ने तस्करी कर लाया जा रहा लाखों रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इस बार ये गोल्ड आक्सीजन रेगुलेटर में छिपाकर ले जा रहा था। कस्टम टीम ने सोना बरामद कर तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इससे पूर्व सोमवार को भी यहां पर दुबई से लाखों रुपए कीमत के सोने के अलावा करीब सवा लाख रुपए कीमत का एक आईफोन- मैक्स और हजारों रुपए कीमत की चाय के पैकेट के साथ एक यात्री को पकड़ा गया था। रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजहा से आ रहे यात्री के पास से लाखो रुपये का सोना बरामद किया गया था।

म्यांमार के रोहिग्यों ने बांग्लादेश बार्डर से अवैध तरीके से यूपी में किया प्रवेश

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने लगातार दूसरे दिन गोल्ड तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को खाड़ी देश से आयी फ्लाइट के यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक यात्री को रोका गया। उसके सूटकेस में रखे आॅक्सीजन रेगुलेटर में छिपाकर सोना लाया गया था। उसमें से 33 लाख 32 हजार 322 रुपये का कीमती सोना बरामद किया गया। उसी दौरान यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी।

यहां बता दें कि राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट सोमवार को दुबई से लाखों रुपए कीमत के सोने के अलावा करीब सवा लाख रुपए कीमत का एक आईफोन- मैक्स और हजारों रुपए कीमत की चाय के पैकेट के साथ एक यात्री को पकड़ा गया था। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे फ्लाई दुबई विमान (एफजेड – 8385) से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी।

 तभी जांच पड़ताल के दौरान एक यात्री के पास से 7 लाख 76 हजार 820 रुपये कीमत का 160.50 ग्राम सोना, 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत का एक आईफोन – मैक्स और 12 हजार रुपए कीमत की 144 पैकेट चाय पकड़ी गई थी। सोना सहित बरामद अन्य सामान की कुल कीमत 9 लाख 8 हजार 820 रुपए है। यात्री ने सोने को रुद्राक्ष की माला के चारों ओर लगाई गई सोने की टोपी (कटोरी) के रूप में छुपाया था और सोने को रुद्राक्ष माला के रूप में पतले प्लास्टिक के धागे में बुने हुए थे। सोना सहित सभी सामान को यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही दुबई से चोरी छुपे यहां लाया था।

Related Post

PM Modi

देवाधिदेव की नगरी को पीएम मोदी ने दी 1774 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - July 8, 2022 0
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि काशी की आत्मा अविनाशी है। उसकी काया में निरंतर नवीनता लाने…
CM Vishnudev

चिकित्सा क्षेत्र युवाओं को लोगों की सेवा करने का सुअवसर भी करता है प्रदान: सीएम साय

Posted by - December 8, 2024 0
रायपुर। सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के…
CM Dhami

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को  को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती…