Gold

सोना 1,400 रुपये उछाला, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

941 0

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद विदेशों में रही जबरदस्त तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 1,400 रुपये की छलांग लगाकर 44,870 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

चांदी भी 1,250 रुपये उछलकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी भी 1,250 रुपये उछलकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद विदेशी बाजारों में मंगलवार को सोना हाजिर तीन प्रतिशत मजबूत हुआ जो 2016 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है। इसका असर आज स्थानीय बाजार खुलने पर दिखा।

SC ने सज्जन कुमार को एम्स बोर्ड के समक्ष पांच मार्च को पेश करने का दिया निर्देश

सोना हाजिर 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1,636.95 डॉलर प्रति औंस रह गया

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस की बड़ी तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। सोना हाजिर 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1,636.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.50 डॉलर की गिरावट में 1,636.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 17.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा

Posted by - June 24, 2025 0
वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता…
CM Dhami

सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, बोले-अंग दान के लिए राज्यवासी आएं आगे

Posted by - March 26, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं, हमें एक साथ काम करने की जरूरत : पीएम मोदी

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्विटकर कहा कि बस  हमें…
Film producer and director Prakash Jha met CM Dhami

फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - December 1, 2024 0
देहरादून। फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुुुष्कर सिंह धामी…