gold and silver

भारतीय सर्राफा बाजार में इस वजह से बढ़ी सोने की कीमतें, जानिए नए रेट्स

1457 0

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी तनाव की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को देखने को मिला। सोने की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में जहां 10 ग्राम सोने के दाम 251 रुपये तक बढ़ गए हैं। तो वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 261 रुपये बढ़ी हैं।

सुपरहीरो फिल्म में जल्द एक्टिंग करती नजर आएंगी कैटरीना कैफ

हालांकि विदेशी बाजारों में आज सोना खरीदना सस्ता हुआ है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में आई तेजी की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें लुढ़क गई हैं। दुनिया के बड़े देशों के सेंट्रल बैंकों की बैठक से पहले अमेरिकी डॉलर में तेजी आई है। इसी का असर आज सोने की कीमतों पर दिख रहा है।

दुनिया की बड़ी रिसर्च एजेंसी जेफरीज की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी डॉलर में आई तेजी की वजह से सोने की कीमतें गिरी हैं। उनका मानना है कि अगर मौजूदा स्तर से डॉलर और मज़बूत होता है ।तो सोने की कीमतें 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ सकती हैं। ऐसे में सोने में तेज बिकवाली की संभावना है।

सोने की आज की नई कीमत

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 51,898 रुपये से बढ़कर 52,149 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कीमतों में 251 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है।

चांदी की आज की नई कीमत

चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी के दाम 68,950 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 69,211 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। इस दौरान कीमतों में 261 रुपये की तेजी आई है।

Related Post

Trivendra Singh Rawat

मेरी लड़ाई हरीश रावत से नहीं, विचारधारा और मुद्दों से है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Posted by - April 7, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा,”मेरी…
न्यूज चैनलों को एडवाइजरी जारी

Ayodhya Verdict : सूचना और प्रसारण मंत्रालय न्यूज चैनलों को जारी की एडवाइजरी

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इसके बाद सूचना और…
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Posted by - July 30, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को…
हाईड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने हाईड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

Posted by - March 25, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने में सहायक आधार दवा हाइड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन तथा इससे निर्मित अन्य दवाओं…