Gold and silver

एक हफ्ते में सोना 2000 रुपये सस्ता, तो चांदी 9000 रुपये लुढ़की

1718 0

मुंबई। सोने और चांदी ( Gold -Silver Rates ) की कीमतों में इस सप्ताह में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते कई महीनों बाद दोनों कीमती धातुओं में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 238 रुपये लुढ़कर 49,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी करीब 1 फीसदी लुढ़ककर 59,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

सोनम कपूर सात सालों से इस बीमारी से रही हैं जूझ, शेयर किया बचाव का सुझाव

साप्ताहिक आधार पर देखें तो सोने के भाव में करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट रही। जबकि, चांदी करीब 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है। ब्रोकेरेज हाउसेज का कहना है कि सोने का भाव 49,250 रुपये से नीचे आने का मतलब है कि अब यह 48,900 से लेकर 48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेड करेगा।

वैश्विक बाजार में 15 फीसदी तक सस्ती हुई चांदी

वैश्विक बाजार में मार्च के बाद से सोने-चांदी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां बीते एक सप्ताह में सोने में 4.6 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि चांदी भी 15 फीसदी तक सस्ती हुई है। एनलिस्ट्स का कहना है कि डॉलर में मजबूती और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता की स्थिति की वजह से कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ रही है।

सोने में निवेश करने का एक कारण यह भी होता है कि बढ़ती महंगाई से निपटने में मदद मिलती है, लेकिन, सुस्त रिकवरी के बीच महंगाई और भी बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। डॉलर बीते दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिसका असर सोने के गिरते भाव पर पड़ा है।

कुछ एनलिस्ट्स का यह भी कहना है कि सोने के भाव में यह गिरावट कुछ समय के लिए होगा। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भी अनिश्चितता बरकरार है।

 आने वाले दिनों में अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया जाए

संभावना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान किया जाए। इससे डॉलर में और भी मजबूती आएगी। अमेरिकी सरकार करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर रही है। अगले सप्ताह तक इसका ऐलान भी किया जा सकता है।

Related Post

Gyanvapi Masjid

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ सर्वे

Posted by - May 15, 2022 0
वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi Masjid) श्रृंगार गौरी मामले में न्यायालय के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा…
cm yogi

प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया प्ररेक मिशन

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ प्राथमिक स्कूलों (primary schools) के छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार का प्ररेक मिशन 6 महीने में…

वायु सेना के नए डिप्टी चीफ होंगे संदीप सिंह, एयर मार्शल वीआर चौधरी की लेंगे जगह

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। एयर मार्शल संदीप सिंह भारतीय वायु सेना के अगले डिप्टी चीफ होंगे। भारत सरकार ने उनको इस पद के…
Chardham Yatra

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड किया अनिवार्य

Posted by - April 12, 2025 0
देहारादून। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत…
CM Dhami inaugurated the Dehradun-Pithoragarh-Dehradun air service

CM धामी ने किया देहरादून-पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ

Posted by - March 26, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस…