Gold and silver

सोना-चांदी आज फिर हुआ सस्ता, आई इतने रुपये की गिरावट

1290 0

मुंबई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों (Gold and silver Price) में गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। इसी बीच सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में कमी देखने को मिली।  विदेशों में पीली धातु में गिरावट हुई है।  घरेलू वायदा बाजार में भी बुधवार को सोना 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे उतर गया।

एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 221 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की नरमी के साथ 49,860 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 118 रुपये फिसलकर 49,650 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

कंगना रनौत ने ट्रोलर को दिया जवाब, बोलीं- धर्म पे चलो ठेकेदार मत बनो

चांदी 106 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट में 66,765 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। चांदी मिनी 101 रुपये टूटकर 66,741 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,863.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, भविष्य में कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद में फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.10 डॉलर चढ़कर 1,870.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 25.44 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM साय ने 70 मितानिनों के बैंक खातों में अंतरित किया 90 करोड़ रुपये

Posted by - July 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि देने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने…
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

Posted by - January 31, 2025 0
देहरादून : उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को प्लास्टिक…
पीएम मोदी

पाकिस्तान को हराने में हमें 10 दिन भी नहीं लगेंगे : पीएम मोदी

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवा को नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को…