सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी ने जताई नाराजगी

724 0

नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ के ट्रेंड होने पर नाराजगी जाहिर की है। वरुण गांधी ने कहा कि जो लोग ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट कर रहे हैं, ये लोग देश को गैर जिम्मेदाराना तरीके से शर्मसार कर रहे हैं।

बता दें नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोडसे को इसके लिए फांसी की सजा दी गई।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

वरुण गांधी ने ट्वीट किया, भारत हमेशा से आध्यात्मिक महाशक्ति रहा। लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

गांधी जयंती पर ट्रेंड हुआ गोडसे जिंदाबाद

2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी अहम है। आज ही के दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जयंती के मौके पर ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा है। इस पर 61 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं। ये लोग नाथूराम गोडसे के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने इस ट्रेंड की आलोचना भी की।

 

 

 

 

Related Post

K P Sharma OLI

नेपाल : सत्तारूढ़ पार्टी के दो धड़ों में टकराव, ओली ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

Posted by - March 18, 2021 0
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने सत्तारूढ़ दल सीपीएन-यूएमएल के दोनों धड़ों में गहराते विवाद के…
AK Sharma

एके शर्मा ने निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप सभी डिस्काम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिये निर्देश

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर विद्युत बिलों के बकाये पर सरचार्ज में छूट की…
PM Poshan Yojana

पीएम पोषण योजना के तहत 2024-25 में अब तक प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत धनराशि का हुआ व्यय

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित पीएम पोषण योजना…