JP Nadda

योगी को काम दो, अखिलेश को आराम दो : नड्डा

688 0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने आंबेडकरनगर के अकबरपुर से  जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई और कहा कि योगी को काम दो और अखिलेश यादव को घर में आराम दो।

इस अवसर पर उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और जय श्रीराम का नारा लगाया। उन्होंने कहा, ‘ई हमार सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की धरती पर हम हैं। हम उनको नमन करत हैं। भगवान श्रीराम के लिए जोरदार नारा होई जाई… जै श्री राम। उन्होंने कहा कि मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। यहां से यात्रा शुरू होकर करोड़ों लोगों का विश्वास प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है।  वे सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो। उनको तोड़ लो, यही करती हैं लेकिन भाजपा सबके लिए काम करती है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है। अब चुनाव आ गए हैं, सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा।

विदेशी नकल से नहीं हासिल होगा आत्मनिर्भरता का लक्ष्य : सीएम योगी

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाओं की सफाई कर दी है। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। ये लोग नए नहीं हैं, वही पुराने लोग हैं। यह वही सपा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। इन्हें न तो युवाओं की फिक्र है और न ही किसानों की। उन्हें जिन्ना पसंद है, हमें गन्ना पसंद है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया।

नड्डा ने कहा कि काशी में आज जो विकास हुआ है, वह मोदी के चलते हुआ। सभी के खाते में हर तीन महीने पर निधि जा रही है। पश्चिमी यूपी में मायावती सरकार में 21 मिलें कौड़ियों के भाव बेच दी गर्इं और योगी सरकार में तीन नई मिलें खुली हैं। हम गन्ना की चिंता करते हैं, वे जिन्ना की चिंता करते हैं। उन्हें किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें जिन्ना प्रिय हैं।

नड्डा ने कहा कि योगी की सरकार बरकरार रखनी है, वह माफिया को अंदर रखेंगे। हम मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं? पांच साल में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे। माफियाराज उनकी पहचान था।  हमारी पहचान सुशासन है।

अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लिए थे। ये कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, मोदी ने हल किया। रामजन्म भूमि पर हम सब चाहते थे कि मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकाती थी, भटकाती थी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था । आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। हर जगह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। जहां बड़े-बड़े देश कोरोना से संकट में हैं लेकिन भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।

Related Post

Yogi

मुख्यमंत्री करेंगे प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को रामनगरी आएंगे। साल 2024 में मुख्यमंत्री का प्रथम आगमन भी अयोध्या के…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…
CS Upadhyay

संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून।  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन के लिए चल रहे अभियान ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay)…