UP GIS

GIS: तीन दिन, 34 सत्र, यूपी के विकास पर होगा मंथन

397 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार से राजधानी लखनऊ में तीन दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन होगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समिट का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को समापन करेंगी। तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

पहला दिन (10 फरवरी)

उद्घाटन सत्र : सुबह 10 बजे से। वाल्मीकि मेन हॉल, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला और आनंद महिंद्रा उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

दोपहर 2.30 से 4 बजे तक

व्यास हॉल 1 में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे।

दधीचि हॉल 2 में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉ़डर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय़ पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।

वशिष्ठ हॉल 4 में सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका में होंगे।

शाम 4.30 से 6 बजे तक

व्यास हॉल 1 में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे।

दधीचि हॉल 2 में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी होंगी।

भारद्वाज हॉल 3 में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बॉस्केट ऑफ इंडिया विषयक सत्र होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगे।

वशिष्ठ हॉल 4 में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा। मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे।

वाल्मीकि मेन हॉल (6.30 से रात्रि 8 बजे तक)

एनआरआई अवॉर्ड एवं सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा। इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

दूसरा दिन (11 फरवरी)

सुबह 10 से 11.15 बजे तक

व्यास हॉल 1 नीदरलैंड पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे।

दधीचि हॉल 2 में जापान पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इस सत्र में प्रदेश सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अपनी बात रखेंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में यूएई पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें एमएसएमई मंत्री राकेश सचान बतौर अतिथि रहेंग।

वशिष्ठ हॉल 4 में अफरमेटिव एक्शन पॉलिसिज फ़ॉर इनक्लूजिव ग्रोथ विषय पर सत्र होगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे।

पूर्वाह्न 11.45 से अपराह्न 1 बजे तक

व्यास हॉल 1 में यूपी इज ओपन फॉर बिजनेस प्रोवाइडिंग न्यू अपॉर्चुनिटी फॉर एमएसएमई एंड को-ऑपरेटिव्स पर सत्र होगा। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विचार रखेंगे। इस सत्र में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रहेंगे।

दधीचि हॉल 2 में हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सेशन वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी पर सत्र होगा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान रहेंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में हेल्थ केयर थ्रू द इन्वेस्टर लेंस पोस्ट कोविड सीनारियो पर सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगे।

अपराह्न 2 से 3.15 बजे तक

व्यास हॉल 1 में आईटी आईटीज एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तर प्रदेश सर्विंग द वर्ल्ड पर संगोष्ठी होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर रहेंगे।

दक्षीचि हॉल 2 में फॉर्मास्टुकल एंड बायोटेक्नोलॉजी स्टेथेनिंग द ईको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल अपनी बात रखेंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में पार्टनर कंट्री सेशन ऑस्ट्रेलिया पर सत्र होगा। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे।

अपराह्न 3.45 से शाम 5 बजे तक

व्यास हॉल 1 में उत्तर प्रदेश गियरिंग फॉर स्टार्टअप रिव्यूलिशन द नेक्स्ट बिग अपॉर्चुयनिटी इन यूपी पर सत्र होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे।

दक्षीचि हॉल 2 में अनब्लॉकिंग अपॉर्चुनिटी इन डेयरी एंड एनिमल हैसबेंडरी सेक्टर पर चर्चा होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला श्रोताओं से मुखातिब होंगे।

भारद्वाज हॉल 3 में सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश द इमर्जिंग अपॉर्चुनिटी विषयक सत्र होगा। इसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।

तीसरा दिन (12 फरवरी)

सुबह 10 से 11.15 तक

व्यास हॉल में यूपी द इमर्जिंग वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स हब ऑफ इंडिया में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश मौजूद रहेंगे।

दधीचि हॉल में यूके पार्टनर कंट्री सेशन होगा। इसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे।

भारद्वाज हॉल में यूपी ऑपर्च्युनिटीज इन एक्साइज एंड शुगर इंडस्ट्री विषयक चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रहेंगे।

वशिष्ठ हॉल में सेशन ऑन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूटर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार साझा करेंगे।

पूर्वाह्न 11.45 से अपराह्न 1 बजे तक

व्यास हॉल में रिइमेजनिंग सिटिज एज ग्रोथ सेंटर फॉर न्यू उत्तर प्रदेश सत्र में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी रहेंगे।

भारद्वाज हॉल में डिकोडिंग द इनवेस्टमेंट पोटेंशियल ऑफ द सपोर्ट सेक्टर इन उत्तर प्रदेश एंड इट्स रोल इन द वन ट्रिलियन इकॉनमी सत्र होगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे।

वशिष्ठ हॉल में रिइन्वेटिंग स्किल डवलपमेंट इको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुखातिब होंगे।

अपराह्न 2 से 3.30 बजे तक

व्यास हॉल में चेंजिंग फाइनेंसियल लैंडस्केप इन उत्तर प्रदेश ए बैंकर्स राउंड़ टेबल मार्चिंग टूवर्ड वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगी।

दधीचि हॉल में मीडिया एंड एंटरटेन्मेंट द इंडियन डिजिटल ग्रोथ स्टोरी विषयक सत्र होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगे।

भारद्वाज हॉल में डिकोर्डिंग नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2022 पर चर्चा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे।

समापन समारोह वॉल्मीकि हॉल में शाम 4 से 5.15 बजे तक होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत…
Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…
Rajkumar Rawat

Nikay Chunav: खारे पानी तथा बंदरों की समस्याओं से कराया जाएगा मुक्त: राजकुमार रावत

Posted by - April 23, 2023 0
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन मेयर पद के कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार रावत (Rajkumar Rawat) ने बताया कि वह जनता…
cm yogi

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है जीतः सीएम योगी

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता…