AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

379 0

लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत पहुंचकर वहां के विकास कार्यों, क्षेत्रीय लोगों तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में बैठक की।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय एवं अधिशाषी अधिकारी फतेहाबाद राघवेंद्र शर्मा को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लोगों की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान करने  व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मंत्री (AK Sharma) को सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि हमें मासिक मानदेय समय पर नहीं मिलता, झाड़ू की व्यवस्था नहीं की जा रही तथा मशीनें उपलब्ध नहीं हैं, ठंडी में वर्दी नहीं मिली। इस पर मंत्री (AK Sharma) ने अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप अपने नगर को साफ सुथरा, स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं, जिससे कि यहां का जनवन खूबसूरत बने। यहां से लोग बाहर जाने के बजाय बाहर से लोग यहां पर आकर रहे। बाहरी लोग यहां आकर उद्योग लगा सके, जिससे कि यहां की बेरोजगारी दूर हो सके। मंत्री (AK Sharma) ने सफाई कर्मियों से उनके बच्चों की पढाई लिखाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन में सभी को अपने समर्थ के हिसाब से संघर्ष करना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई के साथ उनका पालन पोषण पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय तथा अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को नगर की नियमित साफ़ सफाई करने, सफ़ाई में मशीनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने, सफ़ाई कर्मियों का मासिक मानदेय नियमित रूप से देने, नाली, खड़ंजा व तालाब बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान फतेहाबाद विधायक  छोटेलाल वर्मा ने रामनगर में बनाए 20 करोड़ रूपए की लागत से 03 किलोमीटर लंबाई का बनाए जा रहे नाले की समस्या को उठाया, जिसके निर्माण में देरी हो रही है तथा गलत निर्माण से नाले का पानी ढलान की ओर नहीं जा रहा। इस पर मंत्री  ने सीएनडीएस कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर टी0पी0 शर्मा को फोन लगाकर नाले का निरीक्षण करने  तथा खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। विधायक के पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम को इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। फतेहाबाद

नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन आशा देवी ने इस दौरान बताया कि विगत 05 वर्षो में 1250 पीएम आवास दिए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की मूर्ति की स्थापना दीनदयाल पार्क में और कराई जानी है। उन्होंने बताया कि 05 से 10 वर्षों में यहां पर काफी बदलाव हुआ है। इस नगर पंचायत का काफी विकास हुआ है। यहां पर बिजली आई, नाली, खड़ंजा व सड़के बनाई गई। लोगों की अब इसे नगर पालिका परिषद बनवाने की मांग है।

क़ानूनी लड़ाई और राजनीतिक कटाक्ष दोनों से निपटने में सफल रहे एके शर्मा

इस दौरान नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने नगर पंचायत कार्यालय का एवं वहां के कार्यालय परिसर में रखी हुई मशीनो और ट्रैक्टर ट्राली आदि का भी निरीक्षण किया तथा खराब चीजों को शीघ्र बनवाने को कहा।

इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक, नगर पंचायत के वित्त नियंत्रक, सफाई कर्मचारियो में अनिल, जितेंद्र कुमार, महेश, हरीश, कमल एवं महिला सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थी।

Related Post

साध्‍वी प्रज्ञा

साध्‍वी प्रज्ञा ने दिया फिर विवादित बयान, अब इस नेता को बताया आतंकी?

Posted by - April 25, 2019 0
भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी प्रत्याशी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का सिलसिला थमने…
बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…