AK Sharma

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पूरी… क्रियान्वयन शुरू

465 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में एक तिहाई निवेश आकर्षित करने वाले अपने विभागों (ऊर्जा एवं नगर विकास) की एके शर्मा (AK Sharma) ने समीक्षा करके निवेश को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्य करने को कहा।

दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ कल शाम मीटिंग कर प्रस्तावीन के अमल के लिए विस्तृत व प्रभावी व्यवस्था बनाने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया की उन्होने सूचनानुसार प्रस्तावों के क्रियान्वयन की दिशा में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने आगे सूचना दी कि प्रो-ऐक्टिव होकर निवेशकों को उनके प्रस्ताव की अमलवारी में सहायता करनी है।
उन्होंने कहा कि निवेशकों के साथ त्वरित रूप से पर्सनल और वर्चुअल मीटिंग कर व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित किया जाय। उनके मन की बात जानकर आगे का रास्ता निर्धारित किया जाय।

इसके साथ ही उन्होने ने अधिकारियों को निर्देशित किया की इनफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम( MIS) बनाकर हर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की जाय साथ ही उनकी ज़रूरतों की चेकलिस्ट बनाई जाय और उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जाय।

UP GIS-2023 में नगरीय विकास को मिला 2.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश

उनके क्रियान्वयन/कमीशनिंग से संबंधित माइलस्टोन निर्धारित किया जाय। और उन्हें हासिल करने के लिए प्रयास किया जाए साथ ही समय सीमा का हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाय।

Related Post

Theme parks will be built in Mathura and Ayodhya

मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में बनेगा लव-कुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में मथुरा और अयोध्या में भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के जीवन…
भारत गौरव अलंकरण

नई दिल्ली विधानसभा से निर्भया की मां कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली विधानसभा से पार्टी…
CM Yogi

सीएम का आरोप- जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है

Posted by - September 8, 2024 0
अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सरकार चलाने के लिए दिल, दिमाग और जज्बा चाहिए होता…

अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

Posted by - July 9, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत…
Dhirendra Pal

सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने UGC के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र पाल सिंह

Posted by - August 21, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।…