नहीं बच्ची ने गाया लता का गाना

नन्ही बच्ची ने लता मंगेशकर का गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

1076 0

नई दिल्ली। भारत रत्न सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में थीं। फिलहाल उनको आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन अब दो साल की एक छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की याद दिलाई है । इस छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की तरह गाना गाकर सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूट रही है।

https://www.instagram.com/p/B0GuoA_nlJb/?utm_source=ig_web_copy_link

गाना गाने वाली इस बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है । प्रज्ञा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । दो साल की बच्ची मेधा लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना ‘लग जा गले’ गाती हुई नजर आ रही है । ये गाना 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी’ का है, जिसे साधना पर फिल्माया गया था ।

बच्ची ने गाने के बहुत अच्छे सुर लगाए हैं । बता दें कि पिछले दिनों रानू मंडल भी यही गाना गाकर मशहूर हो गई थीं । रानू को कोलकाता के एक रेलवे स्टेशन पर ये गाना गाते देखा गया था। इसके बाद बॉलीवड सिंगर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। रानू के ये गाने काफी हिट भी हुए है। अब रानू के पास एक के बाद एक कई ऑफर आ रहे हैं ।

बता दें कि लता मंगेशकर बीते दिनों सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार के बाद भी लता के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉक्टरों को यह भी डर है कि कहीं उन्हें दोबारा इंफेक्शन न हो जाए। इसलिए ज्यादा लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ा झटका, रक्षा मंत्रालय की समिति से हुई आउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाले बयान के बाद केंद्र सरकार व…
Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…
चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

Posted by - March 15, 2020 0
अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई…