Banarasi Saree

बनारसी साड़ी पर दिखेंगे काशी के घाट, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत के श्लोक

362 0

वाराणसी। काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। नए उत्तर प्रदेश की धमक पूरी दुनिया देखेगी जो यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। 21 से 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विश्व भर से आने वाले खरीदार बनारस के परंपरागत कारीगरों के हुनर और आधुनिक उत्पादों को देखेंगे। जिससे हस्तशिल्पियों समेत अन्य उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मिलेगा। वाराणसी से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) से जुड़े 31 उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना उत्पाद ले जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

31 उद्यमियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, जीआई उत्पाद समेत अन्य उत्पादों से जुड़े उद्यमियों को इंटरनेशनल प्लेटफार्म प्रदान कर रही है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वाराणसी के उत्पाद धूम मचाने के लिए तैयार है। उपायुक्त उद्योग, वाराणसी मोहन शर्मा ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 24 हस्तशिल्प वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के, 4 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के जिसमें लकड़ी, स्टोन कार्विंग व सिल्क उद्योग से जुड़े हैं और 3 एक्सपोर्टर कालीन उद्योग और बनारसी सिल्क साड़ी (Banarasi Saree) से जुड़े शामिल हो रहे हैं। उद्योग विभाग में अभी तक कुल 31 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्होंने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए सरकार की तरफ से नियमानुसार कई तरह की सुविधा और रियायत दी जा रही है।

बनारसी साडी (Banarasi Saree) पर की जा रही खास बुनाई

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से बनारसी सिल्क ब्रोकेड के कारोबारी ताज मोहम्मद करघे के ताने-बाने से देश की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय फ़लक पर लाने के लिए खास बुनाई कर रहे है। काशी के घाटों, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत में “मातृभूमिवन्दना” के श्लोक की बनारसी साडी (Banarasi Saree) पर ख़ास बुनाई की गई है। ताज मोहम्मद ने बताया कि योगी सरकार हम लोगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध करा रही है और हम लोग ट्रेड शो के लिए लिए विशेष तैयारी में जुटे हैं।

लुप्त विरासत को मिल रहा सम्मान

एक अन्य उद्यमी दीप माला राय ने बताया कि हम लोग जूट और कपड़ो से तैयार किये गए विभिन्न उत्पाद यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ले जा रहे हैं जिसे ज़्यादातर महिलाओं ने तैयार किया है। इस ट्रेड शो से अपार संभावनाएं है। हम लोग योगी जी की नीतियों के कारण पूर्वांचल के बाज़ार से निकल कर देश और विदेश के मार्केट तक पहुंचेंगे।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद

गुलाबी मीनाकारी के नेशनल अवार्डी शिल्पी कुंज बिहारी और सॉफ्ट स्टोन अंडर कट के स्टेट अवार्ड विजेता द्वारिका प्रसाद ने बताया कि योगी सरकार की मदद से शिल्पियों को इंटरनेशनल मार्केट मिल रहा है, जिससे बनारस की लुप्त हो रही विरासत को जिन्दा होने के साथ ही बड़ा बाजार मिल रहा है।

Related Post

E-auction

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

Posted by - August 1, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में औद्योगिक…
CM Yogi

सबसे अधिक आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड देने वाला राज्य है उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो परिणाम दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि…
नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
CM Yogi

यूपी आज सेफ सिटी का मॉडल बना है: सीएम योगी

Posted by - December 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को यहां सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल…