Actress Gauhar

एक्ट्रेस गौहर इन दिनों में फेमस टिकटॉकर जैद दरबार के साथ कर रही है डेट

1758 0

मुंबई: टीवी जगत के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर खबर सामने आई है कि लंबे समय बाद उनकी जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हो गई है।

विजय माल्या की बन रही है वेब सीरीज, प्रोड्यूसर ने ट्विटर पर किया कन्फर्म

गौहर खान को लेकर कहा जा रहा है कि वे, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और फेमस टिकटॉकर जैद दरबार को डेट कर रही हैं। जहां जैद ने गौहर खान के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक दोनों की कोई फोटो शेयर नहीं की है।

इन दिनों गौहर और जैद एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। यही नहीं दोनों के परिवार भी एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, दोनों रिश्ते को आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। जैद, गौहर से उम्र में 11 साल छोटे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जैद फेमस टिकटॉकर होने के साथ ही डांसर भी हैं और वह हाल ही में द छमिया म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे।

Related Post

पापा बोनी कपूर ने घटाया 12 किलो वजन, जाह्नवी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं

Posted by - May 31, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और लुक्स…
Falguni Shah

भारतीय-अमेरिकी गायिका ने जीता ग्रैमी अवार्ड, सबके दिलों पर किया राज

Posted by - April 4, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय-अमेरिकी (Indian-American) गायिका फाल्गुनी शाह (Falguni Shah), जिन्हें मंच नाम फालू से जाना जाता है, उन्होंने इस साल…
स्मार्ट रिस्टबैंड्स smart wristbands

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई एक्टर्स को पीछे छोड़ अक्षय ने कर दिखाया एक नया कारनामा

Posted by - August 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई एक्टर्स को पीछे छोड़ एक नया कारनामा कर…