Hyderabad

हैदराबाद से गौहर चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर की अदालत में पेशी

649 0

जयपुर: राजस्थान की अजमेर दरगाह में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को ‘सर तन से जुदा’ नारा देने वाले दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती और उसके दोस्त मुन्नावर को पुलिस ने हैदराबाद (Hyderabad) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गौहर चिश्ती को गिरफ्तार कर गुरुवार देर रात अजमेर लेकर पहुंची। इसके बाद उसे आज शुक्रवार को अजमेर की अदालत में पेश करके के रिमांड पर लिया जाएगा। अजमेर एसपी चूना राम जाट ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं।

अजमेर एसपी चूना राम जाट ने इस मामले में बताया कि अजमेर के दरगाह में 17 जून को एक जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों ने विवादित भाषण दिया था। इस मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया लेकिन मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती फरार हो गया था। हैदराबाद से गौहर को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इसको शरण देने वाले को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि गौहर चिश्ती के बैंक खातों की जानकारी के साथ-साथ और किन घटनाओं से इसके तार जुड़े है उन सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। कॉल डिटेल्स की भी जानकारी ली गई है। यह फरार होकर हैदराबाद में करीब 1 जुलाई से रुका था। इसने निजाम गेट से भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें इसको गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद देर रात हैदराबाद से उसे अजमेर लेकर आए हैं। आज गौहर चिश्ती को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी पुलिस कस्टडी मांगी जाएगी। पुलिस कप्तान ने बताया कि इस मामले में अभी तक एनआईए से कोई संपर्क नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दे पाएंगे।

फरार हुए दोनों बदमाश फर्रुखाबाद से गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों सहित नौ पर FIR

Related Post

Faith over Corona epidemic

कोरोना महामारी पर भारी पड़ी आस्था, संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - January 14, 2021 0
प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना पर आस्था (Faith over Corona epidemic) का सैलाब त्रिवेणी संगम भारी पड़ता नजर आया है। दुनिया…
Savin Bansal

डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Posted by - December 23, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…