बिजनौर में गैंगवार

बिजनौर में गैंगवार: सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बदमाशों पर हमला, दो की मौत

1004 0

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम अदालत में पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी तीन बदमाशों पर कोर्ट में शार्प शूटरों ने हमला कर दिया है। इसमें दो आरोपियों की मौत हो गई, जबकि तीसरे आरोपी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

जज को भी भागकर जान बचानी पड़ी है। वहीं कोर्ट परिसर को पूरी तरह सील किया

बताया गया कि हमलावर आरोपियों को कोर्ट परिसर में ही घेर लिया गया है। इस दौरान ऐसे हालात बने कि जज को भी भागकर जान बचानी पड़ी है। वहीं कोर्ट परिसर को पूरी तरह सील किया गया है। बता दें कि बीते 28 मई को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की नजीबाबाद में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव कनकपुर निवासी शूटर दानिश सहित कई लोगों को पुलिस दबोच चुकी थी। दिल्ली पुलिस ने गैंग के सरगना शाहनवाज व शूटर अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया था।  हत्या की साजिश रचने में शामिल नजीबाबाद के गांव उब्बनवाला निवासी शूटर इकरार, नगीना देहात के गांव टांडा माईदास निवासी अफजाल, गांव कनकपुर निवासी दानिश उर्फ सोनू, नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा जाफ्तागंज निवासी आसिफ, गांव पाना हीमपुर निवासी असलम व गांव अलावलपुर निवासी इरशाद को दबोचा था। इकरार के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व इरशाद के पास से बाइक व उसके पुर्जे बरामद हुए थे जबकि बाइक को कटवा दिया गया था।

आमिर खान की बेटी इरा खान इंटरनेट पर धमाल, फैन्स बोले- बॉलीवुड में करो एंट्री

हमले में आरोपी शाहनवाज और जब्बार की मौत ,जबकि तीसरे आरोपी दानिश की मौत की अभी पुष्टि नहीं हो सकी

मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में तीनों को पेशी पर लाया गया था। जहां कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद शार्प शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं हैं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। वहीं वकीलों ने तीनों आरोपियों को घेरकर दबोच लिया। बताया गया कि इस दौरान तकरीबन बीस राउंड गोलियां चलीं है। वहीं हमले में आरोपी शाहनवाज और जब्बार की मौत हो गई है। जबकि तीसरे आरोपी दानिश की मौत की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Post

CM Dhami

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने माताजी संग किया मतदान

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला…
मायावती

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

Posted by - April 13, 2019 0
बदायूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा योगी की पार्टी को ना…

अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला की यादों में खोए उसके पिता

Posted by - October 24, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला के पिता बनारसी लाल चावला अपनी…
PM MODI IN KHADAGPUR

खड़गपुर रैली में मोदी बोले- यहां सिर्फ चल रहा माफिया उद्योग

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र…