Chota Rajan

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना वायरस से संक्रमित

1206 0

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गया है और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अधिकारियों ने सोमवार को यहां एक सत्र अदालत को दी।

गौरतलब है कि 61 साल का राजन साल 2015 में इंडोनेशिया के बाली (Bali) से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल में बंद है।

AIIMS में बेड मिलने पर उठे सवाल

कोरोना की दूसरी लहर के कहर में जब आम आदमी ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी और अस्पतालों में बेड की किल्लत से हलकान है, परिजन परेशान हैं ऐसे में अंडरवर्ल्ड डॉन को अस्पताल में कैसे बेड मिल गया इस पर सवाल उठ रहे हैं। डॉक्टरों ने इस पर हैरानी जताते हुए नाराजगी जताई है।

दिल्ली-ट्रांसफर हुए सभी केस

मुंबई में राजन खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है। तिहाड़ के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से यहां की सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

जेल में बैरक के सुरक्षाकर्मी क्वारंटीन

कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद छोटा राजन का कोरोना टेस्ट हुआ था। बृहस्पतिवार को छोटा राजन के संक्रमित होने की जानकारी मिली। जब उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई. छोटा राजन के संक्रमित होने के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कोरोना जांच करवाने और होम क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है।

Related Post

मानसखंड झांकी करेगी प्रदेश का भ्रमण, मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना

Posted by - April 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी ‘मानसखंड’ (Manskhand tableau)…
cm dhami

सीएम धामी ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का किया अनुमोदन

Posted by - May 11, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष…
Rupee slips 20 paise

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार…
अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद ने झारखंड चुनाव 2019 में रचा इतिहास, चुनीं गईं विधायक

Posted by - December 25, 2019 0
रांची। हाल में संपन्न झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की 28 वर्षीय महिला उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने इतिहास रचा…