Maha Kumbh

‘कुम्भ’ के बाद अब महाकुम्भ में जन्मी ‘गंगा’

272 0

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की विधिवत शुरुआत से पहले ही महाकुम्भनगर में स्थापित सेंट्रल हॉस्पिटल ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी संपन्न कराई गई। खास बात ये है कि महिला ने कन्या को जन्म दिया है जो महाकुम्भ में हॉस्पिटल में जन्मीं पहली बेबी गर्ल है। इसीलिए हॉस्पिटल और परिजनों की सहमित से इसका नाम गंगा (Ganga) रखा गया है। इस बेबी गर्ल का जन्म डॉ. गौरव दुबे के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इससे पहले रविवार को डॉक्टर दुबे की टीम ने महाकुम्भ में पहले बेबी बॉय की डिलीवरी कराई, जिसे कुम्भ नाम दिया गया था।

बांदा से आई है महिला

महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि सेंट्रल हॉस्पिटल में सोमवार को पहली कन्या ने जन्म लिया है। डॉ गौरव के साथ डॉ प्रमिला और डॉ पोंशी की टीम ने अपराह्न 12 बजकर 08 मिनट पर कन्या की सकुशल डिलीवरी संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि बांदा जिले की निवासी शिवकुमारी और राजेल महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन्मी कन्या को मां गंगा का आशीर्वाद मान रहे हैं। इसी वजह से कन्या का नाम भी गंगा रखा गया है। डॉक्टर गौरव दुबे के अनुसार कन्या का वजन 2.8 किलो नापा गया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में दोनों की अच्छे से देखभाल की जा रही है। इससे पहले, रविवार सायं अस्पताल में बालक का भी जन्म हुआ था जो महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहली डिलीवरी थी।

रविवार को हुई थी पहली डिलीवरी

उन्होंने बताया कि रविवार को कौशांबी निवासी 20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह डिलीवरी संपन्न कराई थी। मां और बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं। रविवार को 20 वर्षीय सोनम अपने पति राजा के साथ यहां पहुंची थी। यह परिवार महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र में काम की तलाश में आया है। सोनम को अस्पताल लाए जाने पर तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला डॉक्टरों ने परीक्षण किया और उसे भर्ती कर लिया।

सेंट्रल अस्पताल में लेबर रूम से लेकर आईसीयू तक की व्यवस्था

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में करोड़ों लोगों की आमद को देखते हुए योगी सरकार ने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खास प्रबंध किए हैं। मेला क्षेत्र में परेड स्थित सेंट्रल अस्पताल में 100 बेड का सेंट्रल अस्पताल निर्मित हो गया है और कई दिनों से क्रियाशील है।

पतित को पावन बनाने का पर्व है महाकुम्भ

महाकुम्भ (Maha Kumbh) के केंद्रीय अस्पताल में ओपीडी समेत सामान्य वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र और आईसीयू की व्यवस्था की जा चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का इलाज भी होने लगा है। इसी क्रम में अस्पताल ने अब तक दो डिलीवरी कराने में भी सफलता प्राप्त की है।

Related Post

Instashield

हैदराबाद की मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी इंस्टाशील्ड ने टीम योगी के साथ किया एमओयू

Posted by - January 19, 2023 0
हैदराबाद। कोरोना (Corona)  के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) की मुहिम को अब और मजबूती मिलने वाली है। हैदराबाद में…

नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Posted by - September 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर वो तिकड़म अजमा रही हैं जिससे वह विधानसभा में मजबूती…
PM Mudra Yojana

पीएम मुद्रा योजना: प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला 11 हजार करोड़ का लोन

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में योगी सरकार के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।…
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : कुरुक्षेत्र में 18 हजार बच्चों ने किया गीता सामूहिक पाठ

Posted by - December 8, 2019 0
कुरुक्षेत्र। रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से मार्गशीर्ष की शुक्ल एकादशी को पूरे विश्व में गीता वाणी गूंजायमान हुई। थीम पार्क…