गणेश आचार्य पर बड़ा आरोप

गणेश आचार्य पर लगा बड़ा आरोप, कोरियोग्राफर बोलीं- ‘जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो’

955 0

मुंबई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पिछले कुछ समय से नकारात्मक खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब गणेश आचार्य पर 33 वर्षीय एक महिला कोरियोग्राफर ने महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक गणेश आचार्य उन्हें जबरन एडल्ट वीडियोज दिखाने का दबाव डालते थे।

अपनी शिकायत की कॉपी में महिला कोरियोग्राफर ने आरोप लगाया कि ‘जब से गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने हैं। वह मुझे परेशान कर रहे हैं। उनकी बात नहीं मानने पर उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया। गणेश आचार्य ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए मुझे एसोसिएशन से निकाल दिया है।

महिला ने आगे कहा कि ‘गणेश आचार्य ने मुझे अपना असिस्टेंट बनने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं जब भी ऑफिस जाती थी तो वह हमेशा एडल्ट वीडियोज देखता रहता था। इसके साथ ही मुझे भी एडल्ट वीडियो देखने के लिए कहता था। मुझे उसकी बातें सुनकर बहुत गुस्सा आया था। वह एक वुमेनाइजर है।

बता दें कि इससे पहले सिने डांसर एसोसिएशन (सीडीए) की सदस्य और ब्रांड एंबेसडर सरोज खान ने गणेश आचार्य पर यह आरोप लगाया था कि वह अपने पद का इस्तेमाल करते हुए डांसर्स को भ्रमित कर रहे हैं। इसके साथ ही सीडीए जैसे पुराने एसोसिएशन की छवि धूमिल करने के लिए उन्होंने ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन इवेंट्स डांसर एसोसिएशन (AIFTEDA) की स्थापना की है। सरोज खान ने कहा था कि गणेश इस एसोसिएशन को बांटना चाहता है जो सही नहीं है। हमने अपने डांसर्स को बड़ी मुश्किल से चार हजार रुपये मेहनताना पर पहुंचाया है, लेकिन वह डांसर्स को 1200 से लेकर 3000 तक में काम करने के लिए मजबूर कर रहा है।

Related Post

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…

बर्थडे स्पेशल: टीवी रियलिटी शो से करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान बने जाने-माने अभिनेता

Posted by - September 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 14 सितंबर 1984 में जन्मे बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं खुराना…
ankita response to CBI investigation in Sushant case

देखिए सुशांत सिंह मामले में CBI जांच पर अंकिता लोखंडे ने दी यह प्रतिक्रिया

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है। अब उनकी पूर्व…